---Advertisement---

झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति का साकची हाई स्कूल में रवींद्र नजरूल जयंती और गुणी जन सम्मान समारोह आयोजित

On: June 2, 2024 3:47 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर :झारखंड बंग भाषी समन्वय समिति आज साकची हाई स्कूल में रवींद्र नजरूल जयंती और गुणी जन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।


इस मौके पर मुख्य अतिथि चीफ ऑफ वर्क्स टिनप्लेट कंपनी डॉक्टर सौरज्योति दे मौजूद थे।कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित करके और विश्व के दो महान कवि रवींद्र नाथ ठाकुर और कवि नजरूल इस्लाम को पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

झारखंड बंग भाषी समन्वय समिति के अध्यक्ष श्री विकास मुखर्जी ने स्वागत भाषण दिए।संक्षिप्त में समिति के बारे में बताए और विश्व प्रसिद्ध दोनों कवि को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन दो कवियो के बारे में बताए।मुख्य अतिथि सौरज्योति दे ने भी कवि रवींद्र नाथ ठाकुर और कवि नजरूल इस्लाम के बारे में बताए और इस गुणी जन सम्मान करने का इस कदम का सराहनीय बताया।उन्होंने कहा कि इससे समाज के लोग प्रेरित होते है और उनकी ऊर्जा और बढ़ जाती है।

इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम हुई जिसमे काकोली चक्रवर्ती ने रवींद्र संगीत और आयुष मित्र ने नजरूल गीत प्रस्तुत किए और तबला में संगत किए श्री स्वरूप सिन्हा।।वाचिक शिल्पी मिठू मंडल कवि रवींद्र नाथ ठाकुर के कविता पेश की और वाचिक शिल्पी मलय आचार्य और उनकी सुपुत्री सृजिता आचार्य ने कोलाज कर नजरूल की कविता प्रस्तुत किए।

सभी कलाकारों को उत्तरीय और पुष्प स्तबक से सम्मानित किया गया।इसके बाद 14 समाज के विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तित्व को मुख्य अतिथि और श्री विकास मुखर्जी अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित किए गए।जिन व्यक्तियों को सम्मानित किया गया जिनमें मुख्य रूप से डॉक्टर जहर बनर्जी (चिकित्सा और सामाजिक कार्य),श्री तापस मित्र (आईन जीबी) , डॉक्टर राम रंजन सेन (शिक्षाविद),श्री अंशु सरकार (योग गुरु), (श्री शुभेंदु विश्वास (चित्र कार और भास्कर),श्री पी के बर्मन (चैटर्ड अकाउंटेंट),श्रीमती शांता बनर्जी (संगीत शिल्पी), श्री नारायण चंद्र पाल (मिट्टी का कलाकार),श्रीमती पूरबी घोष (समाज सेविका तथा सांस्कृतिक कर्मी),चित्रदीप भट्टाचार्जी (पत्रकार),श्री तुषार दासगुप्ता (रंग कर्मी तथा नाट्यकार ),श्री कल्याण गड़ाई (पत्रकारिता ग्रामीण क्षेत्र),श्री विश्वनाथ मंडल(कवि साहित्यिक),श्री मिथिलेश घोष (समाज सेवा) शामिल हैं।

धन्यवाद ज्ञापन श्री संदीप सिन्हा चौधरी सचिव ने किया।

इस आयोजन को सफल करने में श्री बानी मुखर्जी, उदय सोम, रंजीत मित्रा, गोविंद मुखर्जी, संदीप सिन्हा चौधरी, शुभ्रा दास और बनध्री सरकार, अरूप चौधरी, राजेश चक्रबर्ती, दिलीप महतो, अनूप कुमार, मिहिर दास, प्रबीर पाल, गौतम दास की अहम भूमिका रही।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now