---Advertisement---

झारखंड कैबिनेट की बैठक 24 को, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

On: February 18, 2026 5:20 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड सरकार ने 24 फरवरी को मंत्रिपरिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाने का फैसला किया है। यह बैठक दोपहर 2 बजे प्रोजेक्ट भवन में आयोजित की जाएगी। मंत्रिमंडल समन्वय विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

गौरतलब है कि 24 फरवरी को ही राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में आम बजट भी प्रस्तुत किया जाना है। ऐसे में बजट से ठीक पहले कैबिनेट बैठक बुलाए जाने को बेहद अहम माना जा रहा है। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और बड़े नीतिगत निर्णयों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बजट से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा चुनावी माहौल को देखते हुए सरकार कुछ जनहितकारी घोषणाएं भी कर सकती है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी। ऐसे में चुनाव के तुरंत बाद और बजट के दिन बुलाई गई कैबिनेट बैठक को राजनीतिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now