---Advertisement---

झारखंड चैंबर का चुनाव 21 सितंबर को, 20 सितंबर को वार्षिक आमसभा

On: August 13, 2025 1:15 PM
---Advertisement---

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक में 2024-25 के अनऑडिटेड बैलेंस शीट को मंजूरी दी गई और फाइनल ऑडिट के लिए जारी करने पर सहमति बनी। अध्यक्ष परेश गट्टानी ने 20 सितंबर को वार्षिक आमसभा और 21 सितंबर को वार्षिक चुनाव की घोषणा की। पवन शर्मा को चेयरमैन और प्रवीण जैन छाबड़ा को को-चेयरमैन नियुक्त किया गया। जल्द ही प्रमुख स्थलों की समीक्षा कर चुनाव स्थल तय किया जाएगा।

चैंबर अध्यक्ष ने रांची में भारतीय सेना की पूर्वी कमान और सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स द्वारा आयोजित ईस्ट टेक को ऐतिहासिक बताते हुए रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ का आभार व्यक्त किया और राज्य के एमएसएमई को इसमें अधिक भागीदारी करने की अपील की। साथ ही, कुछ जिलों में नगर परिषद द्वारा ट्रकों से अवैध टोल वसूली पर आपत्ति जताई, जिस पर नगर विकास सचिव ने एक सप्ताह में रोक का आदेश जारी करने का आश्वासन दिया।

बैठक में व्यापारियों ने कोल्हान प्रमंडल में बंद खदानों के न खुलने से विकास में आ रही रुकावट पर चिंता जताते हुए सरकार से पहल की मांग की। रांची-गुमला राजमार्ग के आंजन धाम और नगड़ी टोल प्लाजा पर जारी टोल वसूली, राज्य की बाजार समिति की जर्जर दुकानों की मरम्मत के लिए DFFT फंड से व्यवस्था, और ई-इन्वॉयसिंग के बावजूद ई-वे बिल की अनिवार्यता जैसे मुद्दे भी उठाए गए ।महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने विभागीय वार्ता का आश्वासन दिया और कहा कि इस पर फिक्की, कैट और पूर्वी क्षेत्र के अन्य चैंबर्स का सहयोग लिया जाएगा।


बैठक में चैंबर के उपाध्यक्ष राहुल साबू, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव विकास विजयवर्गीय, नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, नीतिन प्रकाश, अमित साहू, कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा, अनिल अग्रवाल, आस्था किरण, डॉ अभिषेक रामाधीन सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: 5 बेटियों ने किया पुत्र धर्म का पालन, मां की अर्थी को दिया कंधा; बड़ी बेटी ने दी मुखाग्नि

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

जमशेदपुर में फिर मिला जिंदा अमेरिकी बम, आर्मी ने संभाला मोर्चा; लोगों की आवाजाही पर रोक

रांची: व्यवसायी को हत्या की धमकी, गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से मांगी 20 लाख की रंगदारी

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

बार-बार लोकायुक्त सहित अन्य संवैधानिक पदों पर नियुक्ति की बात सरकार टालती रही,भड़का हाई कोर्ट बोला 1 अप्रैल के बाद!