---Advertisement---

झारखंड: दिल्ली जैसा कांड लिव इन पार्टनर का जंगल में रेप, 40 टुकड़ों में काट फेंका, सनसनी

On: November 28, 2024 12:09 PM
---Advertisement---

रांची: प्रदेश की राजधानी रांची के खूंटी से सनसनीखेज खबर आ रही है ।जहां दिल्ली श्रद्धा वालकर जैसा हत्याकांड की पुनरावृति हो गई है।लिव-इन पार्टनर की हत्या करने वाले मामले में आरोपी के खुलासे से सनसनी मच गई है।

आरोपी के मुताबिक उसने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या करने से पहले उसका रेप किया था. फिर दुपट्टे से गला घोंटकर मार डाला. कहीं वो पकड़ा न जाए, इसके लिए उसने शव के 40 टुकड़े किए. ये टुकड़े उसने उसी हथियार से किए जिससे वो मुर्गे काटता है. फिर उन टुकड़ों को ले जाकर उसने जंगल में दफना दिया. इसके बाद वहां से बेंगलुरु अपने घर लौट गया जहां उसकी पत्नी और बेटा रहते हैं.

आरोपी ने पुलिस को बताया- मेरा और मेरी गर्लफ्रेंड का डेढ़ साल तक अफेयर चला. लेकिन बाद में मैंने किसी और से शादी कर ली. जब गर्लफ्रेंड ने इसका विरोध किया तो मैंने उसे मार डाला. और उसकी लाश के 40 टुकड़े कर डाले.

18 महीने का अफेयर

पुलिस के मुताबिक घटना जरियागढ़ थाना क्षेत्र के भगवान पांज टोंगरी की है. जोजोदाग गांव निवासी नरेश भेंगरा का गांगी नामक युवती से अफेयर था. वह मूल रूप से रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र के मालगो टंगराटोली गांव की निवासी थी. नरेश का ननिहाल भी उसी गांव में था. ननिहाल आने जाने के क्रम में गांगी और नरेश के बीच प्रेम हो गया. दोनों फिर डेढ़ साल तक लिव-इन रिलेशन में रहे. डेढ़ साल साथ रहने के बाद गांगी काम करने तमिलनाडु चली गई और नरेश बेंगलुरु आकर रहने लगा. इस दौरान नरेश का संबंध दूसरी युवती के साथ हो गया. उसने उससे शादी कर ली. दोनों का एक बेटा भी हुआ.

पहली गर्लफ्रेंड को मार डाला

गांगी को जब पता चला कि नरेश ने दूसरी शादी कर ली है तो उसे बहुत गुस्सा आया. वह बेंगलुरु आ गई. उसके आने से नरेश डर गया. नरेश ने सोचा कि अगर गांगी ने उसकी पत्नी को सब बता दिया तो उसका घर टूट जाएगा. नरेश ने फिर सोचा कि गांगी को बहाने से कुछ दिन के लिए वापस भेज दिया जाए. बाकी वो बाद में संभाल लेगा. इसलिए वो गांगी को ट्रेन से हटिया लेकर आ गया. आठ नवंबर की शाम को वह गांगी को भगवान पांज टोंगरी पर ले गया. यहां दोनों किसी बात को लेकर आपस में झगड़ने लगे.

आगामी कार्रवाई जारी

इसके बाद नरेश ने दुपट्टे से गला घोंटकर गांगी को मार डाला. फिर कुल्हाड़ी से शव के 40 टुकड़े कर दफना दिया और घर चला गया. एसडीपीओ ने बताया कि 24 नवंबर को कुछ ग्रामीणों ने टोंगरी में नर कंकाल देखकर इसकी सूचना जरियागढ़ थाना को दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने

पलामू: मेले में गोलगप्पा खाना पड़ा भारी, 250 से अधिक लोग बीमार

पंजाब के सीएम भगवंत मान को दुनिया का सबसे खतरनाक जहर ‘पोलोनियम-210’ देने का दावा, सांस लेने में दिक्कत के बाद भर्ती, अब अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

झारखंड विधानसभा के पंचम बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च निषेधाज्ञा लागू,ये रहेगी मनाही

लातेहार: मालगाड़ी की टक्कर से हाथी के बच्चे की मौत, चार घंटे ठप रहा रेल परिचालन

लातेहार: निलंबित सीओ प्रमोद कुमार को जुर्माना लेकर छोड़ा, थार का इंश्योरेंस-पॉल्यूशन फेल