---Advertisement---

झारखंड:फिर एक बार मौसम लेगा करवट!3 दिनों तक आंधी बारिश ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

On: March 31, 2025 3:50 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने की आशंका है। मौसम विभाग के माने तो 2 अप्रैल से लगातार 3 दिनों तक झारखंड के कई हिस्सों में आंधी तूफान मेघ गर्जन बारिश वज्रपात और ओलावृष्टि होने वाली है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी भारत के 6 प्रदेशों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। जहां आंधी तूफान बारिश का अलर्ट जारी किया गया है

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र के मुताबिक झारखंड में 2 अप्रैल से मौसम करवट लेगा। लगातार 3 दिनों तक झारखंड के अलग-अलग हिस्से में आंधी-तूफान के साथ गरज के साथ वर्षा और वज्रपात की संभावना जतायी गयी है। मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड के 13 जिलों में 2 अप्रैल से तेज हवाएं चलने शुरू हो जाएंगी।

2 अप्रैल को 13 जिलों में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं चलेगी और गरज के साथ बारिश होगी और ठनका गिरने की भी आशंका है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। जिनसे यह जिले प्रभावित हो सकते हैं।गढ़वा,पलामू,चतरा,कोडरमा,हजारीबाग,लातेहार, लोहरदगा,रामगढ़,रांची,खूंटी,गुमला,सिमडेगा,पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।

वहीं दूसरी ओर गुरुवार 3 अप्रैल को झारखंड के दक्षिणी और उससे सटे मध्य भाग में कहीं-कहीं ओले गिरेंगे। गरज के साथ तेज हवों चलेंगी।हवा की अधिकतम रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर रहेगी।

इसके अलावा वज्रपात होने की भी संभावना है। 3 अप्रैल को ही राज्य के उत्तरी-पश्चिमी और उत्तरी-मध्य भागों में भी कहीं-कहीं गरज के साथ तेज हवाएं चलेंगी. वज्रपात होंगे। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर रह सकती है।

13 जिलों में बारिश वज्रपात का अलर्ट

जिसमें मुख्य रूपसे गढ़वा,पलामू,चतरा,कोडरमा,हजारीबाग,लातेहार, लोहरदगा,रामगढ़,रांची,खूंटी,गुमला,सिमडेगा,पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।

4 अप्रैल को 20 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

झारखंड के दक्षिणी-पूर्वी और उससे सटे मध्य भागों में कहीं-कहीं ओले गिरेंगे. आंधी-तूफान के साथ बादल गरजेंगे।बारिश होगी और वज्रपात भी होने की आशंका है इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर तक रह सकती है। इसी दिन राज्य के दक्षिणी-पश्चिमी, उत्तर-पूर्वी और उत्तरी-मध्य भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात की संभावना है. 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान लोहरदगा,गुमला,सिमडेगा,पश्चिमी सिंहभूम,खूंटी,रांची,रामगढ़,हजारीबाग,कोडरमा,गिरिडीह,धनबाद,बोकारो,सरायकेला-खरसावां,पूर्वी सिंहभूम,जामताड़ा,देवघर,दुमका,पाकुड़,गोड्डा,साहिबगंज जिले में ओला आंधी तूफान मेघगर्जन बारिश और वज्रपात हो सकती है।

बहरहाल फिर से एक बार झारखंड में मौसम करवट ले सकता है भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है लेकिन मौसम के गड़बड़ाने से लोगों की परेशानी भी बढ़ाने वाली है मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका है। इसलिए सतर्क रहे और मेघगर्जन बारिश ओलावृष्टि के समय घरों से बाहर न निकले। खेतों में ना जाएं, बिजली के खंभे के नीचे ना रहें।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now