---Advertisement---

झारखंड सरकार ने पारा शिक्षकों को दी बड़ी सौगात, मानदेय 4 फीसदी बढ़ा

On: December 9, 2024 5:17 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड सरकार ने पारा शिक्षकों को बड़ी सौगात दी है। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने पारा शिक्षकों के लिए 2025, 2026 और 2027 तक बढ़ोतरी की राशि तय कर दी है। 58 हजार पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापकों) के मानदेय में जनवरी 2025 से 4 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। इसमें 2027 में टेट पास पारा शिक्षकों को अधिकतम 27 हजार तक राशि मिलेगी, जबकि प्रशिक्षित पारा शिक्षकों को 20,160 रुपये मिलेंगे। अगर ये आकलन परीक्षा में सफल हो जाते हैं तो उन्हें 21,552 रुपये मिलेंगे।

जनवरी 2025 से टेट पास पारा शिक्षक (6-8) को 25,200 रुपये और टेट पास पारा शिक्षक (1-5) को 23,530 रुपये दिये जाएंगे। वहीं, सिर्फ प्रशिक्षित (6-8) को 20,384 मिलेंगे। इसमें आकलन परीक्षा पास पारा शिक्षकों को 21,788 रुपये दिये जाएंगे। इसके अलावा सिर्फ प्रशिक्षित (1-5) पारा शिक्षक को 18,816 रुपये दिये जाएंगे, जबकि जो आकलन परीक्षा पास हैं, उन्हें 20,112 रुपये मिलेंगे। पारा शिक्षकों के मासिक मानदेय की गणना आकलन परीक्षा के परिणाम की तिथि 29 सितंबर 2023 के आधार पर की गई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर में फिर मिला जिंदा अमेरिकी बम, आर्मी ने संभाला मोर्चा; लोगों की आवाजाही पर रोक

रांची: व्यवसायी को हत्या की धमकी, गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से मांगी 20 लाख की रंगदारी

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

बार-बार लोकायुक्त सहित अन्य संवैधानिक पदों पर नियुक्ति की बात सरकार टालती रही,भड़का हाई कोर्ट बोला 1 अप्रैल के बाद!

पटना से रांची जा रही ट्रेन के नीचे से अचानक उठने लगा धुंआ, लगाना पड़ा इमरजेंसी ब्रेक; कूदकर भागे यात्री

रांची: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी ट्यूशन टीचर को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया