---Advertisement---

झारखंड सरकार मंईयां योजना के तहत राज्य की तमाम महिलाओं को चुनावी लॉलीपॉप देने का कर रही है प्रयास : बृजमोहन सिंह

On: August 29, 2024 10:08 AM
---Advertisement---

झारखंड लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के प्रदेश सचिव बृजमोहन सिंह ने कहा झारखंड सरकार द्वारा मंईयां योजना के तहत राज्य के तमाम भोली-भाली महिलाओं को चुनावी जुमला में फंसा कर ठगने का प्रयास कर रही है। श्री सिंह ने कहा कि अभी तक मंईयां योजना के लिए कुल 22 लाख फॉर्म भरे जा चुके हैं। सरकार द्वारा राज्य के तकरीबन 50 लाख महिलाओं (21 से 50 वर्ष की आयु की महिलाएं) को यह योजना का लाभ दिया जाना है।
श्री सिंह ने राज्य के सरकार को घेरे में लेते हुए कहा अगर 1 महीने का आंकड़े निकालें तो :

मंईयां योजना के लिए अब तक कुल भरे गए फॉर्म = 2200000

सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि = ₹1000

कुल राशि = 2200000*1000 = ₹2,20,00,00,000

झारखंड सरकार द्वारा राज्य के कुल महिलाओं के आंकड़े = 50,00,000

झारखंड सरकार के आंकड़ों के मुताबिक पारित की जाने वाली राशि = 5000000×1000 =₹ 5,00,00,00,000

राज्य के मुखिया यह स्पष्ट करें कि सरकार द्वारा किस योजना के तहत महिलाओं को यह राशि वितरित की जा रही है। क्या यह राशि दूसरे योजनाओं को खत्म कर झारखंड राज्य के तमाम भोली-भाली मासूम माता,बहनों, महिलाओं को देकर ठगने का प्रयास किया जा रहा है..? क्या यह योजना आने वाले विधानसभा चुनाव तक ही सीमित रह जाएगी या यह योजना के तहत आगे भी राज्य की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा..?

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें