---Advertisement---

झारखंड के मंत्री इरफान का चैलेंज महाकुंभ में करूंगा स्नान,हिम्मत है तो योगी मुझे..!

On: January 25, 2025 11:45 AM
---Advertisement---

रांची: 144 साल के बाद लगने वाला ऐतिहासिक कुंभ मेला आए दिन सुर्खियों में है। इस मेल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से कई बार बयान बाजी भी होती रही है। मेले के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक और खबर चर्च में है जिसमें झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सीएम योगी को चैलेंज देते हुए कहा है कि’ मैं भी महाकुंभ मेले में स्नान करूंगा। योगी में हिम्मत है तो मुझे रोककर दिखाएं।’

इरफान अंसारी ने कहा कि कुंभ स्नान कर मैं यूपी की भाजपा सरकार को यह संदेश दूंगा कि वो लोग धर्म के नाम पर राजनीति न करें। इरफ़ान अंसारी जामताड़ा में थे जब उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बयान दिया। योगी को झारखंड आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि यहां आकर देखिये सरकार कैसे काम करती है। मेरा काम देखिए। हमने तो डीसी को निर्देश दे रखा है कि गरीबों के घर पर बुलडोजर चलाने वालों की खैर नहीं है।

इरफान अंसारी ने आगे कहा कि यूपी में गरीब तबाही के कगार पर हैं। वो लोग खून के आंसू रो रहे हैं। ऐसा राजा कभी सफल नहीं हो सकता जो गरीब को उजाड़ दे। हर तानाशाह राजा का अंत बहुत बुरा होता है। सीएम योगी से कहता हूं कि ये नाटक बंद कर दो। लोगों को उजाड़ना बंद कर दो। यूपी में अगर हमारी सरकार आएगी तो हम उजड़े हुए लोगों को बसा देंगे। बता दें कि इरफान अंसारी अक्सर विवादित बयान की वजह से चर्चा में रहते हैं। वो पीएम मोदी समेत कई नेता को लेकर विवादित टिप्पणी कर चुके हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त

लखनऊ: हृदय विदारक कांड,बेटे ने बाप को बहन के सामने मारी गोली,शव को काट काट कर ड्रम में भरा और…!

आजसू पार्टी ने स्वर्गीय विष्णु चरण महतो को दी श्रद्धांजलि, आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण

दर्दनाक: मेरठ दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव