---Advertisement---

झारखंड पुलिस ने ED के साथ कर दिया खेल! कांके जमीन घोटाले के गवाहों को जेल,ईडी ने जांच रिपोर्ट मांगी

On: April 6, 2025 5:28 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय के बीच झारखंड में एक बार फिर ठनती नजर आ रही है! चर्चा है कि झारखंड राजधानी रांची की पुलिस ने कांके जमीन घोटाले के तीन गवाहों को जेल भेज कर ईडी के साथ खेला कर दिया है! गवाहों को जेल भेजने पर प्रवर्तन निदेशालय ने भी भौंहें चढ़ाते हुए पुलिस से यह तलब कर लिया है कि उन्हें कैसे जेल भेजा गया मामले की जांच के डिटेल दें।

गौरतलब हो कि रांची पुलिस ने उमेश टोप्पो, शाहरुख और प्रवीण जायसवाल को जेल भेजा था। ये तीनों झारखंड के जमीन घोटाले में ईडी के गवाह थे। कांके के 5.37 एकड़ जमीन के कब्जा मामले में चल रही ईडी की जांच में ये तीनों बतौर गवाह रहे थे।कांके थाना में 19 मार्च 2025 को दर्ज में ईडी की ओर से रांची के पुलिस अफसरों से रिपोर्ट मांगी गयी थी। साथ ही ये पूछा है कि इस केस में कांके थाना की पुलिस द्वारा जेल भेजे गये केस की प्राथमिकी अभियुक्त और ईडी के गवाह उमेश टोप्पो, कांके अंचल कार्यालय में पदस्थ प्रवीण जायसवाल और शाहरुख खान को कैसे जेल भेजा गया।

तीनों को जेल भेजे जाने को लेकर ये जानकारी आयी है कि चामा निवासी घोड़े उरांव की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था, जिसमें 11 लोगों को आरोपी बनाया गया था। केस में शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोगों ने मिलकर उनकी जमीन को नीलामी जमीन का नेचर बताकर गलत दस्तावेज के सहारे ऑनलाइन छेड़छाड़ कर बेच दिया है।

जानकारी के मुताबिक कमलेश सिंह के अलावा उमेश टोप्पो, शंकर कुजूर, राजेश लिंडा, रंजीत टोप्पो, कुन्ना टोप्पो, सूरज टोप्पो, मादी टोप्पो, कांके सीओ ऑफिस के पदाधिकारी व कर्मी और अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now