---Advertisement---

सीएम हेमन्त सोरेन से झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

On: October 8, 2024 4:33 PM
---Advertisement---

रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन के सदस्यों ने झारखंड राज्य पुलिस सेवा संवर्ग (पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक) के सेवा शर्तों एवं देय भत्ता आदि के न्यायोचित मांग के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। मौके पर मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर राज्य सरकार यथोचित विचार करेगी।

इस अवसर पर झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अमर कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष श्री संजय कुमार, महासचिव श्री बुधराम उरांव, कोषाध्यक्ष श्री अभिषेक कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now