---Advertisement---

झारखंड प्रदेश भामस के संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार को असम प्रदेश का संगठन मंत्री का दायित्व मिलने पर रांची में सम्मान समारोह

On: March 19, 2026 9:07 AM
---Advertisement---

रांची:अखिल भारतीय मजदूर संघ का 21वां त्रैवार्षिक अधिवेशन 6 ,7, 8 फरवरी 2026 को पूरी में संपन्न हुआ ।

जिसमें भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के संगठन मंत्री श्री ब्रजेश कुमार जी को भारतीय मजदूर संघ असम प्रदेश का संगठन मंत्री का दायित्व दिया गया।

ब्रजेश कुमार 18 मार्च 2026 को झारखंड प्रदेश से असम प्रदेश में मिली नई दायित्व के लिए प्रस्थान किया ।इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के कार्यकर्ताओ के द्वारा एक सम्मान समारोह कार्यक्रम भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश कार्यालय रांची में संपन्न हुआ ।

जिसमें झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव, क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला प्रदेश ,प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह तथा सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं सभी जिलों से आए हुए कार्यकर्ता बंधु उपस्थित हुए इस कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ पूर्वी सिंहभूम जिला के तरफ से विभाग प्रमुख जमशेदपुर अभिमन्यु सिंह उपस्थित हुए ।

सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा भावभीन सम्मान करते हुए माननीय ब्रजेश कुमार जी को नए जिम्मेदारी की शुभकामना दी। माननीय ब्रजेश कुमार ज़ी ने भारतीय मज़दूर संघ झारखंड प्रदेश में 2020 से प्रदेश संगठन मंत्री का दायित्व का निर्वाह करते हुए भारतीय मजदूर संघ प्रदेश संगठन को आगे बढ़ाने में हम भूमिका निभाई है ।

उक्त जानकारी भारतीय मजदूर संघ जमशेदपुर विभाग प्रमुख अभिमन्यु सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चाय फेंकने से जली मेहंदी की हालत में सुधार,डीसी की देखरेख में होगी इलाज मांगा आईपी नंबर: विकास सिंह

बागबेड़ा कॉलोनी जल्द बनेगी स्वच्छ,विधायक संजीव सरदार के पहल पर कचरा निष्पादन के लिए सर्वे शुरू

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव नामांकन वापसी प्रक्रिया पूरी,लेकिन जिसका डर था बेदर्दी वही बात हो गई!

परसुडीह पुलिस की तत्परता से बड़ी डकैती कांड टली,चार को हथियार गोला बारूद के साथ दबोचा

बिहार:बक्सर से पीएम मोदी की हत्या की सनसनी खेज साजिश का खुलासा,अमन गिरफ्तार,CIA से भारी रकम की मांग की थी

परसुडीह लोगों की चिर परिचित मांग,सांसद विद्युत वरण के प्रयास से होने जा रही पूरी,ओवर ब्रिज के लिए सर्वे संपन्न