---Advertisement---

झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम जारी, 1.48 लाख अभ्यर्थी सफल

On: November 29, 2025 9:20 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी सूची में कुल 1,48,054 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जबकि 84 अभ्यर्थियों का परिणाम लंबित रखा गया है।

22 अगस्त से 20 सितंबर 2024 के बीच हुई थी PET परीक्षा

आयोग ने PET का आयोजन 22 अगस्त से 20 सितंबर 2024 के बीच विभिन्न चयन परिषद केंद्रों पर किया था। आयोग को प्राप्त प्रतिवेदन और सत्यापन के आधार पर PET में सफल अभ्यर्थियों के पंजीयन नंबर आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच कर सकते हैं।

90 दिनों के भीतर होगी लिखित परीक्षा

आयोग ने घोषणा की है कि PET में सफल अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा अगले 90 दिनों के भीतर आयोजित की जाएगी। इसके अलावा जारी सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्ति या दावा हेतु अभ्यर्थियों से 12 दिसंबर 2025 तक लिखित आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

583 पदों पर होगी नियुक्ति

उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग में उत्पाद सिपाही के कुल 583 पदों पर भर्ती के लिए जून 2023 में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। श्रेणीवार रिक्तियां इस प्रकार हैं:

अनारक्षित: 237

अनुसूचित जनजाति: 148

अनुसूचित जाति: 57

ओबीसी-1: 50

ओबीसी-2: 32

EWS: 59


इस भर्ती की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी

1. शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) – यह चरण पूरा किया जा चुका है।

PET के अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे, यह केवल क्वालीफाइंग है।

2. लिखित परीक्षा (OMR आधारित)

इस परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल होंगे जो PET में सफल हुए हैं।

परीक्षा तीन पेपरों में आयोजित होगी।

प्रत्येक पेपर की अवधि: 2 घंटे

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: 5 बेटियों ने किया पुत्र धर्म का पालन, मां की अर्थी को दिया कंधा; बड़ी बेटी ने दी मुखाग्नि

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

जमशेदपुर में फिर मिला जिंदा अमेरिकी बम, आर्मी ने संभाला मोर्चा; लोगों की आवाजाही पर रोक

रांची: व्यवसायी को हत्या की धमकी, गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से मांगी 20 लाख की रंगदारी

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

बार-बार लोकायुक्त सहित अन्य संवैधानिक पदों पर नियुक्ति की बात सरकार टालती रही,भड़का हाई कोर्ट बोला 1 अप्रैल के बाद!