---Advertisement---

प्रयागराज कुंभ हादसे पर झारखंड धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य जम्‍मी भास्कर ने जताया शोक

On: January 30, 2025 6:48 AM
---Advertisement---

सरकार से हादसे से सबक लेकर 26 फरवरी तक श्रद्धालुओं को समुचित सुरक्षा एवं सुविधा प्रदान करने की माँग की

जमशेदपुर: मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर प्रयागराज के कुंभ मेले में सोमवार तड़के ब्रह्म मुहूर्त से पूर्व रात करीब 1 बजे अचानक बैरिकेड टूटने से भगदड़ मच गई, जिसके चलते नीचे सो रहे कई भक्त कुचले गए। इस हादसे में अब तक 90 भक्त धायल हुए थे जिसमें 30 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो चुकी है।

झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के स्वयंसेवक सदस्य एवं बिस्टुपुर राम मंदिरम के डिप्टी प्रेसिडेंट श्री जम्‍मी भास्कर ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि मृतकों की पार्थिव शरीर को सुरक्षित तरीके से उनके परिजनों तक सौंपा जाए एवं घायल श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

श्री भास्कर ने कहा, “यह हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं मर्माहत करने वाली है। प्रशासन को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि 26 फरवरी तक चलने वाले कुम्भ मेले में कोई और अप्रिय घटना न हो एवं श्रद्धालु भक्ति भाव से गंगा स्नान कर सकें।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now