---Advertisement---

झारखंड:बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी,बोकारो सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी

On: March 9, 2026 3:42 PM
---Advertisement---

बोकारो: झारखंड में पिछले माह से कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है और इसका सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन और पुलिस व्यवस्था नाहक परेशान हो रही है। धमकी के एस्कॉर्ट डॉग के माध्यम से और अन्य खुफिया एजेंटीयों की मदद से तलाशी ली जाती है लेकिन फिलहाल तब कोई संदिग्ध समान नहीं मिला है। पहले रांची सिविल कोर्ट, पासपोर्ट ऑफिस, धनबाद कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली थी और अब खबर आ रही है कि
बोकारो जिला एवं व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई है।
इस खबर के बाद पूरे कोर्ट परिसर में सनसनी मच गई।

बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम कोर्ट परिसर की सघन तलाशी ले रही है।
जानकारी के अनुसार, बोकारो सिविल कोर्ट को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने धमकी दी गई है. इसके बाद न्यायलय प्रशासन ने तुरंत बोकारो पुलिस को इसकी जानकारी दी.

सूचना मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ड मोड पर आ आई. बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम कोर्ट परिसर की तलाशी ले रही है. कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी गई है.

फिलहाल पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है और साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन