रांची: प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए आलाकमान ने तीन जिलों के अध्यक्षों को बदल दिया है।लोहरदगा, बोकारो और पूर्वी सिंहभूम जिलों के लिए नए जिला अध्यक्षों का चयन किया गया है. पार्टी ने लोहरदगा जिले की जिम्मेदारी अजय पंकज को सौंपी है. वहीं बोकारो जिले में सुरेन्द्र राज को जिला अध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम जिले में सत्या तिवारी को संगठन की कमान दी गई है.
यह निर्णय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू के निर्देश पर लिया गया है. इस संबंध में प्रदेश महामंत्री और सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने आधिकारिक पत्र जारी कर नई जिम्मेदारियों की जानकारी दी. जिसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
पार्टी की ओर से जारी निर्देश में बताया गया है कि इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. भाजपा नेतृत्व का मानना है कि इन नए पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी का ढांचा जिला स्तर पर और अधिक सक्रिय होगा.
भाजपा नेताओं का कहना है कि संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाए रखने के लिए समय-समय पर इस तरह के बदलाव जरूरी होते हैं. नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और संगठन की योजनाओं व कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी.









