झारखंड राज्य किसान सभा एवं माकपा ने ज्योति बसु का 16 वां पुण्यतिथि मनाया

On: January 18, 2025 4:16 AM

---Advertisement---
राहे :- झारखंड राज्य किसान सभा एवं माकपा के तत्वावधान में पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड ज्योति बसु का 16 वां पुण्य तिथि राहे प्रखंड के महेशपुर में सम्मान पूर्वक मनाया गया। मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए माकपा झारखंड राज्य सचिव मंडल सदस्य सह झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा ज्योति बसु पश्चिम बंगाल में लम्बे समय तक लोकप्रिय मुख्यमंत्री एवं माकपा पोलिट ब्यूरो सदस्य के रूप में उनके एतिहासिक योगदान को देश सदैव याद रखेगा,देश में जब ऐसा क्षण आया की सम्पूर्ण दलों ने सर्वसम्मति से कामरेड ज्योति बसु को प्रधानमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा लेकिन प्रधानमंत्री नहीं बनने के पार्टी फैसला को ज्योति बसु ने सम्मान पूर्वक स्वीकार कर लिया। पश्चिम बंगाल के बतौर मुख्यमंत्री कामरेड ज्योति बसु भूमी सुधार सहित अनेकानेक एतिहासिक कार्य बंगाल सहित देश की जनता सदा याद रखेगी, उनके शासन काल में कभी सम्प्रदायिक दंगे नहीं हुए, आपसी सम्प्रदायिक सद्भाव का केन्द्र था पश्चिम बंगाल। मरणोपरांत देह दान कर एक अनुठा उदाहरण रहा ,कि जीते जी देश वो जनता के लिए मरने के बाद भी जनता के लिए । ज्योति बसु ने कहा था जनता ही इतिहास रचतीं है। इसके अलावे माकपा राज्य कमिटी सदस्य सह झारखंड राज्य जनवादी महिला समिति के राज्य उपाध्यक्ष रंगोवती देवी, किसान नेता अमर सिंह मुंडा,मदन मुंडा, सालू देवी ,हरिदास लोहरा,दिलकेशवर महतो, दिन बंधु महतो, विभाष महतो, विनोद साव, प्रतिमा कुमारी, मुकेश कुमार महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।