---Advertisement---

कृष्ण सिंह मुंडा के निधन पर झारखंड राज्य किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि

On: October 7, 2025 10:15 AM
---Advertisement---

सोनाहातू:- जिंदल विरोधी किसान आन्दोलन के योद्धा कृष्ण सिंह मुंडा के निधन पर झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो, जिला कौंसिल सदस्य उमेश महतो, अंचल किसान संयुक्त सचिव बसंत मुंडा, रबिंद्रनाथ मुंडा, पूर्व सरपंच महानंद पुरान, उनके बेटे आदित्य कुमार सिंह मुंडा, भोलेश्वर सिंह मुंडा, मृणाल सिंह मुंडा आदि ने उनके पैतृक गांव बोगादार दूलमी में श्रद्धांजलि अर्पित किया। झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने संबोधित करते हुए कहा तीन साल चलें जिंदल विरोधी किसान आन्दोलन में कृष्ण सिंह मुंडा ने टागटांग एवं बारेदा में विशाल किसान रैली में माकपा पोलिट ब्यूरो बृंदा करात के समक्ष घोषणा किया था कि जान दे देंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे,आप भरोसा रखें जिंदल का किसान विरोधी जबरन जमीन अधिग्रहण को सफल नहीं होने देंगे।हर गांवो में पैदल जाकर किसानों को जगाने में कृष्ण सिंह मुंडा बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया करते थे। जिंदल विरोधी किसान आन्दोलन में मुंडा कृष्ण सिंह मुंडा के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला

जमशेदपुर:बोड़ाम,आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, सात गिरफ्तार

देवघर: जंगल में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

चाईबासा: अवैध शराब के खिलाफ रेड करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर तीर धनुष लैस ग्रामीणों का हमला,ASI घायल