---Advertisement---

का. बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर सीपीआई (एम) के झारखंड राज्य सचिवमंडल ने जताया शोक

On: August 8, 2024 1:18 PM
---Advertisement---

रांची:-सीपीआई (एम) का झारखंड राज्य सचिवमंडल पार्टी के पूर्व पोलिट ब्यूरो सदस्य और पं. बंगाल में वाम मोर्चा सरकार के मुख्यमंत्री रहे बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है! वे 80 वर्ष के थे तथा कुछ समय से बीमार चल रहे थे!

बुद्धदेब भट्टाचार्य छात्र जीवन में ही वर्ष 1966 में पार्टी में शामिल हो गए थे! राज्य के छात्र-युवा आंदोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की और 1968 में पं. बंगाल गणतांत्रिक युवा फेडरेशन के राज्य सचिव चुने गए!वे 1971 में पार्टी की पं. बंगाल राज्य कमिटी के सदस्य और 1982 में पार्टी के राज्य सचिवमंडल सदस्य बनाए गए! इस अवधि में उन्होंने पार्टी द्वारा दी गयी कई महत्वपूर्ण जिम्मेवारियों को एक प्रतिबद्ध कार्यकर्ता के रूप में संभालने का काम किया!

1985 में पार्टी के 12 वें अखिल भारतीय महाधिवेशन में उन्हें केंद्रीय कमिटी के लिए चुना गया और साल 2000 में वे पोलिट ब्यूरो के सदस्य बनाए गए. जिसके बाद साल 2015 तक इस पद पर रहकर उन्होंने पार्टी की नीतियों को आकार देने का महत्वपूर्ण कार्य किया! पं. बंगाल के लोकप्रिय मुख्यमंत्री ज्योति बसु द्वारा साल 2000 में अपना पद छोड़ने के बाद बुद्धदेव भट्टाचार्य ने उनकी जगह ली और दो कार्यकाल तक मुख्यमंत्री रहे!

वाममोर्चा सरकार के मंत्री और फिर मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने तीन दशकों तक वाममोर्चा सरकार की जनपक्षीय नीतियों को लागू किए जाने की दिशा में बहुत ही बेहतर काम किया! बुद्धदेब बाबू ने प्रगतिशील सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए कई सांस्कृतिक संस्थानों की स्थापना की! कोलकाता में प्रगतिशील फिल्म निर्माण का केन्द्र नंदन कानन उनकी पसंदीदा जगह में शामिल था!वे एक कवि और पटकथा लेखक भी थे! उन्होंने कई अंतर्राष्ट्रीय साहित्य का बांग्ला में अनुवाद भी किया और कई पुस्तकें भी लिखीं!

बुद्धदेब भट्टाचार्य एक समर्पित कम्युनिस्ट और सरल जीवन जीने के आदि थे! मुख्यमंत्री रहते हुए भी उन्होंने केवल दो साधारण कमरे के आवास में रहना पसंद किया. उनके निधन से पं. बंगाल में कम्युनिस्ट और वाम आंदोलन के एक अध्याय का अंत हो गया है!

सीपीआई (एम) का झारखंड राज्य सचिवमंडल उनकी स्मृति को सलाम करते हुए उनकी पत्नी मीरा और पुत्र सुचेतन को गहरी शोक संवेदना प्रेषित करता है!

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चाय फेंकने से जली मेहंदी की हालत में सुधार,डीसी की देखरेख में होगी इलाज मांगा आईपी नंबर: विकास सिंह

बागबेड़ा कॉलोनी जल्द बनेगी स्वच्छ,विधायक संजीव सरदार के पहल पर कचरा निष्पादन के लिए सर्वे शुरू

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव नामांकन वापसी प्रक्रिया पूरी,लेकिन जिसका डर था बेदर्दी वही बात हो गई!

परसुडीह पुलिस की तत्परता से बड़ी डकैती कांड टली,चार को हथियार गोला बारूद के साथ दबोचा

परसुडीह लोगों की चिर परिचित मांग,सांसद विद्युत वरण के प्रयास से होने जा रही पूरी,ओवर ब्रिज के लिए सर्वे संपन्न

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव में एक और ट्विस्ट,संयोजक नियुक्त,लेकिन विपक्ष फिर!