---Advertisement---

Jharkhand Weather: झारखंड के 8 जिलों में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

On: February 20, 2025 4:50 AM
---Advertisement---

Jharkhand Weather: रांची, रामगढ़, बोकारो और जामताड़ा में गुरुवार सुबह-सुबह बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग के द्वारा प्रदेश के 5 जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। साथ ही वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 20 और 22 फरवरी को राज्य के दक्षिणी भागों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा) में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं के झोंका के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट भी जारी किया है। 23 फरवरी को भी आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और कुछ स्थानों पर बारिश की उम्मीद है। जबकि 24 और 25 फरवरी को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

आजसू पार्टी ने स्वर्गीय विष्णु चरण महतो को दी श्रद्धांजलि, आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक