---Advertisement---

AISMJWA के रांची जिला ग्रामीण कमिटी चयन। अमित दत्ता जिला अध्यक्ष तथा कमलेश दुबे बनाए गए जिला महासचिव

On: June 29, 2023 3:38 PM
---Advertisement---

सिल्ली – ऑल इंडिया स्मॉल मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा गुरुवार को जिला कमेटियों का चयन किया गया। जिसमें रांची जिला ग्रामीण कमेटी का भी चयन किया गया जिसमें बुंडू प्रखंड क्षेत्र के अमित दत्ता को ग्रामीण जिला अध्यक्ष तथा सिल्ली प्रखंड के कमलेश दुबे को महासचिव मनोनीत किया गया है। इन दोनों के रांची जिला कमेटी में अध्यक्ष तथा महासचिव बनाए जाने पर ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के झारखंड बिहार बंगाल प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। संगठन के समरूप कार्य कर पत्रकारों के हित में सदैव खड़े रहने के लिए कहा गया है। इस मौके पर मनोनीत हुए अध्यक्ष अमित दत्ता तथा महासचिव कमलेश दुबे ने नए दायित्व मिलने पर संगठन के वरीय पदाधिकारियों को धन्यावाद दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि संगठन के मजबूती के लिए सभी कार्यो पर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए पत्रकार के हित में सदा खड़ा रहेंगे। इनके मनोनयन पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र जायसवाल बंटी, प्रदेश महासचिव प्रविन्द पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता अरुण मांझी, प्रमंडल अध्यक्ष दिनेश बनर्जी सहित संगठन के कई पदाधिकारियों ने शुभकामनायें दी है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

किसान सभा सदस्य चमरू महतो का निधन,किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि