सिल्ली: सिल्ली मुरी एवं आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को होने वाली जिउतिया पूजा की तैयारी पूरी कर ली गयी है। इसको लेकर गुरुवार को बाजार में सुबह से ही चहल पहल देखी गईं वहीं लोगों ने पुजा सामग्री की खुब खरीदारी की। बजार में सड़क किनारे कई जगहों पर खीरा, पत्ता, डाला समेत पुजा में लगने वाली सामग्री की अस्थाई दुकानें लगी। बजार में खीरा 80 से100 रुपए प्रति किलो बिका वहीं पुजा को देखते हुए अन्य सब्ज़ियां भी मंहगा बिका। बता दें कि महिलाएं आस्था और समर्पण के भाव से इस व्रत को करती हैं। संतान की मंगलकामना के लिए माताएं निर्जला व्रत रखती हैं। जिउतिया को जीवित्पुत्रिका का व्रत भी कहा जाता है।

Satyam Jaiswal
सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।









