---Advertisement---

घाटशिला वि०स० उपचुनाव जीतने के लिए Jmm ने बांटे पैसे! राज्यसभा सांसद आदित्य साहू का गंभीर आरोप, देखें वीडियो

On: November 11, 2025 8:37 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गई है इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा पर चुनाव जीतने के लिए पैसे बांटने का गंभीर आरोप लग रहा है।झारखंड बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने एक वीडियो जारी कर सत्ताधारी दल के विधायक और नेताओं पर घाटशिला उपचुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि रात के अंधेरे में पैसे बांटे जा रहे हैं।

https://x.com/BJP4Jharkhand/status/1987917282446876704?t=YszVwWtUhK0JyhTOFu4SPw&s=08

आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि मतदान से पहले झामुमो(JMM) के विधायक रात के अंधेरे में पैसे बांट रहे है. उन्होंन कहा कि जेएमएम को चुनाव से पहले ही हार का भय सता रहा है. जिस वजह से उसके नेता चुनाव को धनबल से प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं.
बीजेपी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने इस मामले को लेकर चुनाव पर्यवेक्षक और डीसी एसपी से बात की. उन्होंने कहा कि JMM के विधायक और अन्य नेता जो रात के अंधेरे में पैसा बांट रहे है, उन्हें गिरफ्तार कर घाटशिला विधानसभा से बाहर किया जाए. संथाल परगना क्षेत्र के जेएमएम विधायक अभी भी घाटशिला में रुके हुए हैं. घाटशिला की जनता और बीजेपी कार्यकर्ता सत्ताधारी दल के इस अवैध कार्यों से आक्रोशित हैं.
बीजेपी ने सबक सिखाने की कसम खाई
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव से एक दिन पहले सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दोनों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत पर विश्वास जताया है.जेएमएम विधायक रामदास सोरेन का 15 अगस्त को निधन हो जाने के बाद यह उपचुनाव आवश्यक हो गया था.सत्तारूढ़ जेएमएम ने उनके बेटे सोमेश चंद्र सोरेन को मैदान में उतारा है, जबकि बीजेपी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को उम्मीदवार बनाया है.

हमें जीत का पूरा भरोसा: सुप्रियो
जेएमएम महासचिव एवं प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हमें अपने उम्मीदवार की जीत का पूरा भरोसा है. लोग विभिन्न कारणों से जेएमएम उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगे. उन्होंने चुनाव के माध्यम से दिशोम गुरु शिबू सोरेन और अपने लोकप्रिय नेता रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि देने का फैसला किया है. भट्टाचार्य ने कहा कि जेएमएम के अलावा 12 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी को खासकर चुनाव लड़ने का अफसोस है, क्योंकि उन्हें पता है कि झामुमो बड़े अंतर से जीतने वाला है.

जेएमएम-नीत गठबंधन सरकार में लूट
बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि लोग जेएमएम-नीत गठबंधन सरकार की लूट और झूठ से तंग आ चुके हैं. साहू ने कहा, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. राज्य में रेत, पत्थर, खदानों और खनिजों की लूट बड़े पैमाने पर हो रही है. युवा सरकार से निराश हैं, जबकि महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं. उन्होंने दावा किया कि मतदाताओं ने सरकार को सबक सिखाने का फैसला कर लिया है. आज सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा. मतगणना 14 नवंबर को होगी.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन