---Advertisement---

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी पर झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य का तीखा हमला, बोले चुनाव प्रभावित करने के लिए मीट भात और बांटें पैसे

On: February 22, 2026 10:08 PM
---Advertisement---

रांची: चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद गिरिडीह के एक होटल में बाबूलाल मरांडी का करीब 200 समर्थकों के साथ किया गया भोजन कार्यक्रम को लेकर सी जैसा की आशंका व्यक्त की जा रही थी झारखंड की सियासत गर्म हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा महासचिव सह केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि गिरिडीह होटल में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार खुलेआम मोटी रकम बांटी गई और मीट-भात का आयोजन कर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की गई।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब क्षेत्र में धारा-144 लागू थी और प्रचार समाप्त हो चुका था, तब मरांडी वहां क्या कर रहे थे।

झामुमो नेता ने भाजपा पर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हार की आशंका से पार्टी बौखला गई है।

उन्होंने बाबूलाल मरांडी के मुख्यमंत्री कार्यकाल पर भी सवाल उठाए और कहा कि उनके शासनकाल में कई विवादास्पद फैसले लिए गए, जिससे राज्य की स्थिति प्रभावित हुई।

उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार ने पिछले वर्षों में विकास के कई लंबित कार्यों को पूरा कर राज्य को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर भी दिखा हमला बोला है उन्होंने कहा कि उनका मेदिनी नगर दौरा भारतीय जनता पार्टी का जाति आधारित राजनीति था।

उन्होंने कहा कि पहले भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति करती थी। अब जाति का सहारा लिया जा रहा है। भाजपा नेताओं के बयान और गतिविधियां समाज में विभाजन पैदा करने वाली हैं, जो उनकी राजनीतिक घबराहट को दर्शाती हैं।

झामुमो ने नगर निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत से अधिक सीटों पर जीत का दावा किया है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए शत-प्रतिशत मतदान जरूरी है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को दी जा रही सम्मान राशि कोई नई योजना नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रही प्रक्रिया है, जिसे चुनाव से जोड़कर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

समाजसेवी शैलेंद्र सिंह और पसस सुनील गुप्ता ने मंत्री दीपिका सिंह पांडे को किया सम्मानित, 2 मार्च को समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

जामताड़ा: चाय नाश्ते की दुकान में युवक के मुंह में नकाबपोश अपराधियों ने तीन गोली मारी, मौत, मची सनसनी

बोकारो/दुमका:मातृभाषा दिवस पर ASA की आदिवासी भाषाओं को बचाने,संरक्षित करने की मांग,राष्ट्रपति को मांग पत्र

जमशेदपुर: कैरव गांधी चर्चित अपहरण कांड में सरगना फरार,5 चेले गिरफ्तार, सलाखों के पीछे

जमशेदपुर: टेल्को संगत ने बोले सो निहाल सत श्री अकाल के साथ सरदार बलविंदर सिंह को फिर एक बार प्रधान की हरी झंडी

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव प्रचार की तिथि खत्म होने के बाद बाबूलाल मरांडी की एक होटल में कथित बैठक, प्रशासन ने रोका, सियासत गर्म