---Advertisement---

अमहर में झामुमो प्रत्याशी अनंत प्रताप देव के पक्ष में किया नुक्कड़ सभा

On: October 31, 2024 5:39 PM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा (गढ़वा): विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी अनंत प्रताप देव के पक्ष में नुक्कड़ सभा का आयोजन अमहर गांव के छठ घाट पर किया गया। सभा मे मुख्य रूप से झामुमो नेता ताहिर अंसारी एवं दीपक प्रताप देव शामिल थे।

इस मौके पर सैकड़ों लोग झामुमो पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर ताहिर अंसारी ने झामुमो के पक्ष में वोट करने का अपील किया। साथ ही लोगो के समस्याओं को सुनकर उनका निवारण करने के लिए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसान, नौजवान मजदूर, गरीब सभी के साथ विश्वासघात किया है। उनका संकल्प है कि यहाँ के नौजवानों को रोजगार मिले। उन्होंने कहा कि चार हजार एकड़ जमीन भवनाथपुर में है। उसके बाद भी प्लांट का निर्माण नही हो पाया है। यहाँ के विधायक सिर्फ अपना विकास किया है। युवा आज रोजगार के लिये दर दर की ठोकरें खा रहे है। चुनाव में हिन्दू मस्लिम का नारा दे रहा है। लोगो को सिर्फ बाटने का कार्य किया जा रहा है। इस तरह के घरफोड़ लोगो से सावधान रहने की जरूरत है। वही दीपक प्रताप देव ने कहा कि झामुमो की हेमंत सरकार ने 18 से 49 वर्ष तक की युवतियों के लिये मंईयां सम्मान योजना से जोड़कर हर महीने 1 हजार रु दे रही है, जिसे दिसम्बर माह से 2500 रुपए दिया जाएगा। उन्होंने कहा की सरकार ने हर घर के बिजली बिल माफी कर दिया। साथ ही 200 यूनिट फ्री बिजली का लाभ भी दिया जार हा है। आज ग्रामीण निर्भीक होकर 22 घँटे बिजली का आनंद ले रहे हैं।

आगे उन्होंने कहा कि किसान केसीसी लॉन के बोझ से दबे थे, सरकार ने सभी किसानों का लॉन माफ कर दिया है। साथ ही सावित्री बाई फुले योजना का भी लाभ हर बच्चियों को दिया जा रहा है। झारखंड की सरकार ने महिलाओं सहित सभी को स्वालंबी बना रही है। वहीं उन्होंने झामुमो विधायक प्रत्याशी अनंत प्रताप देव के पक्ष में वोट करने का अपील किया है।

इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, झामुमो महिला प्रखंड अध्यक्ष चंदा देवी, झामुमो युवा प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार रवि, झामुमो नेता विभूति पांडेय, गौरव प्रताप देव, हेमेंद्र चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी, गोपाल साव, दिनेश मेहता, दिनेश रजवार, सोनू कांत रवि, शंकर महतो, अमित पासवान, अनिरुद्ध चंद्रवंशी, भरदुल चंद्रवंशी, सुरेश वैठा, माणिक गुप्ता, प्रवीण कुमार, सुदामा राम, धनंजय वियार, नवनीत सिंह, श्यामसुंदर चंद्रवंशी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर रमना में जश्न, क्रिकेट प्रेमियों ने दी बधाई

गढ़वा में नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया कथा मंडप का उद्घाटन

गढ़वा: कलश यात्रा के साथ जोबरईया में रुद्र महायज्ञ शुरू

गढ़वा: शाॅर्टेज की अफवाह से पंपों पर उमड़ी भीड़, एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण; बोले- सप्लाई चेन प्रभावित करने वालों पर होगी प्राथमिकी

गढ़वा में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, महिला की मौत; कई लोग गंभीर घायल

गढ़वा: महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन 8 मार्च को, विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित