---Advertisement---

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव,मारवाड़ी समाज की वार्ड संख्या 12 से प्रत्याशी दीपक अग्रवाल रामुका को जीताने की अपील

On: February 14, 2026 8:46 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 12 से पार्षद पद के प्रत्याशी दीपक अग्रवाल (रामूका) के पक्ष में मारवाड़ी समाज खुलकर सामने आ गया है. उनके पक्ष में मारवाड़ी युवा मंच की प्रांतीय इकाई, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, पूर्वी सिहंभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन तथा अंतरराष्ट्रीय वैश्य महा सम्मेलन खुलकर सामने आ गया है. मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया एवं प्रांतीय संयोजक (सूचना जन संपर्क एवं प्रचार-प्रसार) अमित शर्मा ने संयुक्त वक्तव्य जारी कर समाज के लोगों से दीपक अग्रवाल (रामूका) को जिताने की अपील की. मंच के दोनों पदाधिकारियों ने दीपक अग्रवाल के वार्ड पार्षद प्रत्याशी बनने पर गर्व एवं प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मारवाड़ी समाज से योग्य एवं कर्मठ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है. मारवाड़ी युवा मंच एवं समाज के प्रत्येक सदस्य से विनम्र आग्रह है कि इस बार सामाजिक एकजुटता का परिचय देते हुए समाज के उम्मीदवार दीपक अग्रवाल (रामूका) को भारी मतों से विजयी बनाएं. वहीं अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल एवं महासचिव मनोज पल्सानिया, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष विकास गुप्ता ने अलग-अलग समर्थन संदेश जारी कर दीपक अग्रवाल (रामूका) को जिताने की अपील की. जिससे समाज की ताकत, सहभागिता और सकारात्मक राजनीति साबित हो सके. दूसरी ओर दीपक अग्रवाल रामूका का जन संपर्क अभियान शनिवार को भी जारी रहा. वार्ड क्षेत्र के मतदाताओं से उन्होंने बेहतर सड़क और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता और नियमित सफाई व्यवस्था,शुद्ध पानी और बेहतर ड्रेनेज सिस्टम, पारदर्शी तरीके से विकास कार्य एवं हर नागरिक की समस्या का समयबद्ध तरीके से समाधान का आश्वासन दिया.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now