---Advertisement---

जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जसप्रीत कौर ने वापस ली दावेदारी,बोली…!

On: February 13, 2026 8:31 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जसप्रीत कौर ने अपनी दावेदारी वापस लेने की घोषणा की है। उनकी घोषणा के बाद अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित उम्मीदवार रिंकू सिंह ने जसप्रीत कौर के घर जाकर मुलाकात की।

इससे पहले शुक्रवार की सुबह जुगसलाई के नया बाजार स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने बताया कि परिस्थितिवश वह जनता के प्रति अपना कर्तव्य नहीं निभाने पाएंगी। अभी वे चुनाव प्रचार भी नहीं कर पा रही हैं। इसलिए अपने प्रति मतदाताओं के विश्वास का सम्मान करते हुए जसप्रीत कौर ने किसी योग्य प्रत्याशी के पक्ष में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।

क्या है वजह?

जसप्रीत कौर ने बताया कि उनकी माता जी (सास) को असाध्य बीमारी है। दिन में उन्हें पांच-छह बार ऑक्सीजन देना पड़ता है। यह आईएलओ ऐसी बीमारी है, जो लाखों में किसी एक व्यक्ति को होती है। ऐसे घर संभालना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस परिस्थिति में एक अध्यक्ष के रूप में वे जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं कर पाएंगी। इसलिए चुनावी मैदान से अपनी दावेदारी वापस लेने का निर्णय लिया है।

रिंकू सिंह ने जसप्रीत कौर की सास का हाल जाना

जसप्रीत कौर द्वारा दावेदारी छोड़ने की घोषणा के बाद जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह उनके घर पहुंचीं। वहांं जसप्रीत कौर से मिल कर उनका और उनकी सास का हाल जाना। साथ ही उनकी सास से मिल कर आशीर्वाद लिया एवं ईश्वर से उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इस दौरान रिंकू सिंह की समर्थक उपस्थित थीं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

धनबाद: व्यवसायियों का फोन नंबर प्रिंस खान गैंग को मुहैया कराने वाला किशन पुलिस के हत्थे चढ़ा,किया बड़ा खुलासा

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव,पूर्व सीएम चंपई बोले रिंकू सिंह की भारी बहुमत से होगी जीत

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव जीत चुकी हैं रिंकू सिंह:डॉ.दिनेशानंद गोस्वामी

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : जनसंपर्क अभियान में अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह ने भरी हुंकार “विकास की नई ईंटें जोड़कर गढ़ेंगे क्षेत्र का उज्ज्वल भविष्य”

जनसेवा व विकास के संकल्प के साथ जुगसलाई के वार्ड 12 से दीपक अग्रवाल रामूका ने तेज किया जन संपर्क अभियान

धनबाद: SSC (MTS) परीक्षा में हाईटेक नकल का भंडाफोड़, दो अभ्यर्थी समेत 3 गिरफ्तार