---Advertisement---

जुगसलाई नगर परिषद वाइस चेयरमैन बनी अर्चना दुबे,हिदायत के प्रत्याशी को तीन मत

On: March 16, 2026 7:23 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के वाइस चेयरमैन का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। जिसमें अर्चना दुबे चुन ली गई।

इस दौरान जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में सोमवार को अध्यक्ष नौशीन खान और सभी जीते 22 वार्ड सदस्यों को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने शपथ दिलाई।

झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान की पत्नी और जुगसलाई नगर परिषद की पहली महिला चेयरमैन नौशीन खान को शपथ ग्रहण के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया गया।नामांकन में उपाध्यक्ष पद के लिए राहत हुसैन, इरशाद अंसारी, अर्चना दुबे और सुरेश शर्मा लिपु में नामांकन किया. इसके बाद गुप्त मतदान किया गया।

इसके बाद काउंटिंग की गयी. काउंटिंग में राहत हुसैन को 2 मत, इरशाद हैदर को 3 मत, अर्चना दुबे को 11 मत और सुरेश शर्मा लिपु को 6 मत प्राप्त हुआ।

इस दौरान अर्चना दुबे उपाध्यक्ष के पद पर विजयी घोषित हुई. अर्चना दुबे ने चुनाव जीतने के बाद कहा कि जुगसलाई के विकास के लिए काम करेंगी. सबका साथ सबका विकास के मूलभावना के साथ काम करेंगे. इस चुनाव में हिदायत खान ने इरशाद हैदर को प्रत्याशी बनाया था. लेकिन उनको सिर्फ 3 ही मत मिले.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now