---Advertisement---

जुगसलाई: सेवा ही लक्ष्य संस्था ने हिन्दू नव वर्ष पर सेवा शिविर लगाया, समाजसेवा का दिया संदेश

On: March 19, 2026 9:25 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : हिन्दू नव वर्ष के शुभ अवसर पर सेवा ही लक्ष्य संस्था द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य सेवा शिविर का का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और समाजसेवा के इस पुनीत कार्य की सराहना की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष अर्चना दुबे जी उपस्थित रहीं।

साथ ही वार्ड पार्षद शिल्पा तापड़िया, नेहा सिंह सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाने के लिए जुगसलाई थाना प्रभारी, बड़े लाल दुबे, महेश सिंह, दीपक दुबे, दिनेश जायसवाल, विक्की सोनकर, प्रतीक शराफ, निक्कु, सोनू, राजेन्द्र, राजेन आदि की भी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच सेवा कार्य किए गए और समाज में सहयोग एवं मानवता का संदेश दिया गया।
मानिक बोले हिंदू नव वर्ष हमारे लिए नई ऊर्जा और सेवा भावना का प्रतीक
संस्था के सक्रिय सदस्य मानिक मल्लिक ने कहा कि
“हिन्दू नव वर्ष हमारे लिए नई ऊर्जा और सेवा भावना का प्रतीक है। सेवा ही लक्ष्य संस्था का उद्देश्य हमेशा से जरूरतमंद लोगों की मदद करना रहा है। हम हर वर्ष इस तरह के सेवा शिविर का आयोजन करते हैं ताकि समाज में सहयोग, भाईचारा और मानवता की भावना को और मजबूत किया जा सके।”
कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के आभार प्रकट करने के साथ किया गया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चाय फेंकने से जली मेहंदी की हालत में सुधार,डीसी की देखरेख में होगी इलाज मांगा आईपी नंबर: विकास सिंह

बागबेड़ा कॉलोनी जल्द बनेगी स्वच्छ,विधायक संजीव सरदार के पहल पर कचरा निष्पादन के लिए सर्वे शुरू

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव नामांकन वापसी प्रक्रिया पूरी,लेकिन जिसका डर था बेदर्दी वही बात हो गई!

परसुडीह पुलिस की तत्परता से बड़ी डकैती कांड टली,चार को हथियार गोला बारूद के साथ दबोचा

बिहार:बक्सर से पीएम मोदी की हत्या की सनसनी खेज साजिश का खुलासा,अमन गिरफ्तार,CIA से भारी रकम की मांग की थी

परसुडीह लोगों की चिर परिचित मांग,सांसद विद्युत वरण के प्रयास से होने जा रही पूरी,ओवर ब्रिज के लिए सर्वे संपन्न