---Advertisement---

गांडेय में कल्पना सोरेन ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

On: April 9, 2025 4:35 PM
---Advertisement---

गिरिडीह: गांडेय विधानसभा क्षेत्र में आज विकास को नई दिशा देते हुए  विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन योजनाओं में चलंत चिकित्सा वाहन सेवा, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य केंद्र एवं पेयजल परियोजनाएं शामिल हैं। इस मौके पर आयोजित जनसभा में विधायक ने कहा, “गांव-गांव तक विकास पहुँचाना और जनसेवा को सशक्त बनाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” कल्पना ने इस दौरान बेंगाबाद प्रखंड में चलंत चिकित्सा वाहन (Mobile Medical Unit) का विधिवत शुभारंभ  किया। कहा कि  यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुँचाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

स्थानीय लोगों ने विधायक का पारंपरिक रूप से पुष्पमालाओं और तालियों की गूंज के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ-साथ प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद वाइस चेयरमैन बनी अर्चना दुबे,हिदायत के प्रत्याशी को तीन मत

असम में भाजपा के खिलाफ झामुमो ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी,सीएम हेमंत संभालेंगे कमान, देखें कौन-कौन

झारखंड विधानसभा में रक्तदान शिविर: सीएम हेमंत सोरेन ने किया ब्लड डोनेट, मानव जीवन की रक्षा के लिए बताया संजीवनी

मंत्री इरफान जी चले थे रामनवमी में डीजे पर रोक लगवाने उनके ही समुदाय के लोग दे रहे हैं डोज! देखें सोशल मीडिया

पलामू गैस सिलेंडर ब्लास्ट: गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू, टीओपी-3 के प्रभारी और टाइगर मोबाइल टीम निलंबित

रांची: मौसी पर नाबालिग को काम दिलाने के बहाने बेचने का आरोप, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा; पुलिस को सौंपा