---Advertisement---

जनता से किया वादा पूरा कर उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराने में मिलती है खुशी : कमलेश कुमार सिंह

On: July 26, 2024 2:13 PM
---Advertisement---

पलामू: हुसैनाबाद हरिहरगंज विधायक कमलेश कुमार सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि हुसैनाबाद हरिहरगंज की सभी महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों व पुल पुलिया का निर्माण कराया जा चुका है। कुछ पर कार्य चल रहा है। हैदरनगर के सुदूरवर्ती गांव गोरियवटा छठ घाट के पास कुकही नदी पर पुल निर्माण कार्य की मांग लगातार ग्रामीणों के द्वारा की जा रही थी। इस पुल का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को पांच किलो मीटर घूम कर गांव में आना जाना पड़ता है। पुल का निर्माण हो जाने से गोरियवटा गांव की दूरी दो किलो मीटर हो जायेगी। इस पुल को स्वीकृति मिलने से गोरियवटा के ग्रामीणों की सबसे बड़ी समस्या का समाधान हो गया है। ग्रामीण कार्य विभाग झारखंड सरकार ने इसे स्वीकृति प्रदान कर दी है।

श्री सिंह ने कहा है कि वह लगातार क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करते हैं। जनता से उन्होंने जो वादा किया था, उसे पूरा करना उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि जनता से किया गया वादा पूरा कर उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराने में उन्हें काफी खुशी होती है। उन्होंने कहा कि कुकही नदी पर पुल निर्माण हो जाने से गोरियवटा दहपर गांव के अलावा अन्य कई गांव के लोगों को लाभ होगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now