---Advertisement---

करम पूर्व संध्या समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आज

On: September 8, 2024 2:41 AM
---Advertisement---

मुरी:-दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के रेलवे आदिवासी परिवार मुरी के तत्वाधान में आज रविवार को करम पूर्व संध्या समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रेलवे इंस्टिट्यूट में सुबह 11 बजे से लेकर संध्या 6 बजे तक किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड मुरी के एजीएम केनिथ डिवाज उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी कमेटी के निरंजन बागवार ने दी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now