---Advertisement---

सिल्ली के टेटेबंदा चारलू बाजार में करम मिलन समारोह धूमधाम से सम्पन्न

On: September 8, 2025 8:03 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- टेटेबंदा चारलू के बाजारटांड़ सरना स्थल में करम मिलन समारोह विधिवत रूढ़िगत परंपरा से पाहन द्वारा पूजा के बाद धूमधाम से मनाया गया। जिसमें करम लोकगीत, झूमर गीत में लोग ढोल मांदर नगाड़ा से खूब थिरके। सच्चिदानंद बेदिया, अजय करमाली और अन्यों ने अपने लोकगीतों से खूब झुमाया जिसमें सिल्ली उत्तरी क्षेत्र के आदिवासी मूलवासी शामिल हुए।

जिसमें अतिथि के रूप में टाटी पंचायत मुखिया रामानंद बेदिया ,हाकेदाग पंचायत मुखिया हरिपद माझी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि लखीराम बेदिया, पिस्का पंचायत समिति अनिल टाइगर, टेटेबंदा के ग्राम प्रधान धीरेन्द्र बेदिया ,वार्ड सदस्य उदय बेदिया शामिल हुए । धीरेन्द्र बेदिया ने कहा पुरखों की पारंपरिक व्यवस्था प्रकृति का संरक्षण और हर त्योहार समर्पित हैं। आयोजन कमेटी के सदस्य मनोज कुमार भोगता, संजय कुमार बेदिया अक्षय भोगता, अजय, कालीचरण, अभिमन्यु, प्रमोद, तुलसी बेदिया, पूरन और अन्य सदस्य शामिल रहे।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने हथौड़े से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

टाटा मोटर्स के एचवीटीएल व इंजन डिवीजन में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ स्वागत

महिला सशक्तिकरण के लिए विधायक कल्पना सोरेन को बड़ा सम्मान, ब्रिक्स वुमन समिट में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेजर अवार्ड’

बहरागोड़ा:स्वर्णरेखा तट पर मिले कथित सेकंड वर्ल्ड वॉर बम को डिफ्यूज करने पहुंची सेना,एक और सिलेंडरनुमा चीज मिली! हड़कंप

धनबाद में सड़क हादसा: ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला ASI की मौत, पति घायल

रामगढ़: अवैध संबंध, जान से मारने की धमकी…, पूर्व जिप अध्यक्ष शांति सोरेन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग