सिल्ली:-सिल्ली प्रखंड अंतर्गत हाकेदाग गांव में करमा पूजा समिति की ओर से करमा पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के सिल्ली विधानसभा प्रभारी सह रांची जिला उपाध्यक्ष रामानंद वेदिया उपस्थित रहे। वही महिलाओं के द्वारा उपवास रखकर करम डाली की पूजा अर्चना किया और प्रसाद का वितरण लोगों के बीच किया गया। झामुमो के रांची जिला उपाध्यक्ष रामानंद वेदिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने संस्कृति नहीं भुलाना चाहिए हमारा पहचान प्रकृति की पूजा अर्चना से जुड़ा हुआ है हमें अपनी पहचान को बरकरार रखने की जरूरत है। समिति की ओर से आए हुए अतिथियों का स्वागत फूल माला पहनाकर किया गया अंत में महिलाओं ने झूमर नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर दिनेश बेदिया, मनोहर मुंडा, लखीचरण मुंडा, लखीदास बेदिया, फागु चंद्र मांझी, परेसनाथ मुंडा, शंकर प्रसाद वेदिया, ममता कुमारी, रेखा कुमारी, खुशबू कुमारी, कीर्ति कुमारी, आरती कुमारी ,मोनिका कुमारी, विश्वनाथ, विद्या ,संजय बेदिया, नरेश बेदिया आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
करमा पूजा धूमधाम से संपन्न








