---Advertisement---

कर्नाटक के युवक की रातों-रात बदली किस्मत, अबू धाबी के ‘बिग टिकट’ ड्रॉ में 49 करोड़ रुपये की लॉटरी लगी

On: February 6, 2026 10:27 AM
---Advertisement---

उडुपी: खाड़ी देश में मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भविष्य संवारने निकले शांतनु शेट्टीगर की किस्मत ने ऐसा करवट ली कि वे देखते-ही-देखते करोड़पति बन गए। अबू धाबी की चर्चित ‘बिग टिकट’ लॉटरी ने उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी है। शांतनु ने इस ड्रॉ में 2 करोड़ दिरहम का बंपर इनाम जीता है, जिसकी भारतीय कीमत करीब 49 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।


साधारण प्रवासी से अरबपति बनने तक का सफर


मूल रूप से कर्नाटक के तटीय जिले उडुपी के उदयावर गांव के रहने वाले शांतनु शेट्टीगर पिछले कुछ वर्षों से ओमान की राजधानी मस्कट में रह रहे हैं। वे वहां रिटेल सेक्टर में काम कर रहे थे। आम प्रवासी भारतीयों की तरह शांतनु भी विदेश में कड़ी मेहनत कर अपने परिवार के लिए बेहतर भविष्य का सपना देख रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि एक दिन किस्मत उनकी मेहनत पर ऐसा इनाम लुटा देगी।


मंगलवार को जब बिग टिकट ड्रॉ के नतीजे ऑनलाइन घोषित किए गए, तो शांतनु का नाम विजेता के रूप में सामने आया। आयोजकों की ओर से जैसे ही उन्हें जीत की सूचना दी गई, वे कुछ पल तक इसे सच मानने को तैयार ही नहीं थे। अचानक मिली इस बड़ी खुशी ने उन्हें भावुक कर दिया।


दोस्ती की मिसाल बनी जीत


इस जीत की सबसे खास बात यह रही कि शांतनु ने यह लॉटरी टिकट अकेले नहीं, बल्कि अपने एक करीबी दोस्त के साथ मिलकर खरीदा था। जीत की पुष्टि होने के बाद शांतनु ने साफ किया कि वे इस इनामी राशि को अपने दोस्त के साथ बराबरी से साझा करेंगे। उनकी यह सोच न सिर्फ उनकी ईमानदारी को दर्शाती है, बल्कि सच्ची दोस्ती की भी एक बेहतरीन मिसाल बन गई है।

फिलहाल शांतनु मस्कट में ही हैं और इनाम से जुड़ी औपचारिक प्रक्रियाओं के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, उडुपी स्थित उनके घर पर खुशी का माहौल है। जैसे ही इस खबर की जानकारी मिली, रिश्तेदारों, दोस्तों और गांववालों की ओर से बधाइयों का तांता लग गया है।


खाड़ी में मेहनत की रोटी कमाने गए शांतनु की यह कहानी आज हजारों प्रवासी भारतीयों के लिए उम्मीद और किस्मत की एक नई मिसाल बन गई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

ससुराल वालों ने बहू को वेश्यावृत्ति के लिए किया मजबूर, तंग आकर महिला ने कर ली खुदकुशी; पति सहित 3 गिरफ्तार

गर्लफ्रेंड पर कमाई लुटाने के बाद मिला धोखा, दूसरे लड़के से सगाई की खबर मिली तो बॉडीबिल्डर ने रूम लाॅक कर लगाई फांसी

युवती की शर्मनाक करतूत, मां की निजी तस्वीरें बॉयफ्रेंड को भेजी; पकड़ी गई तो प्रेमी संग हुई फरार

Confident Group के मालिक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, IT रेड से डरकर उठाया भयानक कदम

VIDEO: पुलिस इंस्पेक्टर 4 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, पकड़ा गया तो चिल्लाने लगा

कर्नाटक में बवाल! आपस में भिड़े 2 विधायकों के समर्थक, कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत; बीजेपी विधायक समेत 11 पर FIR