---Advertisement---

बिशुनपुरा: खरीफ कार्यशाला का आयोजन,किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण की मिली जानकारी

On: July 23, 2023 5:50 AM
---Advertisement---

बिशुनपुरा / अजीत कुमार रंजन

गढ़वा :- बिशुनपुरा प्रखंड कार्यालय के कृषि सभागार में शनिवार को खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख दीपा कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला में मुख्य रूप से खरीफ सीजन में लगने वाले विभिन्न फसलें जैसे दलहन, तिलहन जैसे अन्य अनाजों के विषय में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इनमें मोटे अनाज की खेती, आधुनिक कृषि उपकरण का उपयोग करना, भविष्य में मिट्टी की गुणवता कैसे बढ़ाएं, कम जमीन और कम खर्च में खेती कैसे करें, टपक सिंचाई द्वारा पानी का बचत, खाद्य प्रणाली को अपनाना, जीवा मृत का उपयोग, जैविक खाद का उपयोग, मिट्टी की समय समय पर जांच के बारे में कई मुख्य बातें की गई।

वही प्रखंड बीटीएम रंजीत सिंह ने खरीफ फसल के बारे में कई मुख्य बातें किसानों के बिच रखा। बैठक में जिपस शंभू चंद्रवंशी, 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, उप प्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल, किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष नंद बिहारी सिंह, प्रखंड किसान संघ के अध्यक्ष श्यामसुंदर चंद्रवंशी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भुनेश्वर राम, अमहर पंचायत समिति सदस्य भरदूल चंद्रवंशी, किसान मित्र सुदामा यादव, मनोज कुमार सहित अन्य महिला किसान भी मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर में फिर मिला जिंदा अमेरिकी बम, आर्मी ने संभाला मोर्चा; लोगों की आवाजाही पर रोक

जमशेदपुर:बर्मामाइंस के लकड़ी गोदाम में लगी भीषण आग,त्वरित प्रयास से फायर ब्रिगेडों ने आग पर पाया काबू

टाटा मोटर्स के एचवीटीएल व इंजन डिवीजन में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ स्वागत

बहरागोड़ा:स्वर्णरेखा तट पर मिले कथित सेकंड वर्ल्ड वॉर बम को डिफ्यूज करने पहुंची सेना,एक और सिलेंडरनुमा चीज मिली! हड़कंप

झारखंड पैडमैन के नाम से विख्यात तरुण कुमार को एक और अवार्ड,नई दिल्ली में सोशियो फेयर अवार्ड से सम्मानित

मुख्य सूचना आयुक्त और आयुक्तों की नियुक्ति 14 अप्रैल तक नहीं हुई तो संसद भवन के समक्ष धरना प्रदर्शन:RTI कार्यकर्ता संघ