---Advertisement---

खूंटी इंडियन ऑयल कार्पोरेशन प्रबंधन को चेतावनी 15 जनवरी तक मांगे न मानी तो उग्र आंदोलन:टीका खान

On: December 30, 2025 5:00 PM
---Advertisement---

खूंटी: खूंटी टैंकर एसोशिएशन की एक आपातकालीन बैठक हुई। अध्यक्षता खूंटी टैंकर एसोशिएशन के अध्यक्ष टीका खान ने की। इस अवसर पर टीका खान ने ट्रांसपोर्टर साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि इंडियन ऑयल प्रबंधन को हर हाल में स्थानीय ट्रांसपोर्टरों को प्राथमिकतादेनी होगी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले इंडियन ऑयल प्रबंधन स्थानीय ट्रांसपोर्टरो की टैंकरों को अपने यहां ट्रांसपोर्टिंग की सुविधा दे। टीका खान ने कहा कि अभी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन पटना प्रबंधन से दूरभाष पर बातचीत हुई, जिसमें प्रबंधन में 15 जनवरी तक का समय मांगा है और कहां है कि आपकी मांगों को पूरा किया जाएगा.

सी एस आर के तहत स्थानीय युवक युवतियों को स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण दे इंडियन ऑयल प्रबंधन : संजय होरो

इस अवसर पर खूंटी टैंकर एसोशिएशन के
महासचिव, झारखंड आंदोलनकारी,आदिवासी महासभा के केंद्रीय संगठन सचिव होरो पड़हा राजा प्रतिनिधि संजय होरो ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा जो पेशा कानून को तैयार किया है वह जे पी आर ए को मिक्स कर दिया है। जबकि पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में पी पेशा छठी अनुसूची के पैटर्न पर नियमावली बननी चाहिए।

इस अवसर पर खूंटी टैंकर एसोसिएशन के संरक्षक एवं झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार तांती उर्फ नंदा ने कहा कि की जो भी ट्रांसपोर्टर प्रबंधन का दोस्त होगा उसे एसोसिएशन का दुश्मन माना जाएगा। क्योंकि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का प्रयास है कि एसोसिएशन में फुट डालकर अपना स्वार्थ को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों आंदोलन के क्रम में प्रबंधन नेबजो 15 दिनों का समय दिया था, वह समाप्त हो गया है। अब एसोसिएशन निर्णय है कि काम की गति को दीमक कर दिया जाएगा।

संजय होरो ने खूंटी टैंकर एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड खूंटी प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि टेंडर के माध्यम से
बाहरी ट्रांसपोर्टर को जो प्राथमिकता दी जा रही है उसे हमेशा के लिए कैंडल प्रक्रिया को रद्द किया किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी स्थानीय ट्रांसपोर्टर को ट्रांसपोटिंग का मौका दे। इसके साथ ही सी एस आर के तहत खूंटी क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ, खेल, अप्पू रोजगार का अवसर प्रदान करें। साथ ही सड़क की जो दुर्दशा है उसे ठीक करे।

इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी एवं खून टी टैंकर एसोशिएशन के संरक्षक सुनील कुमार तांती नंदा ने कहा कि जो भी ट्रांसपोर्टर प्रबंधन का दोस्त होगा वो एसोसिएशन का दुश्मन होगा।

मौके पर खूंटी टैंकर एसोशिएशन के अध्यक्ष टीका खान, महासचिव संजय होरो, चिराग जैन, सैयद एजाज अहमद, सुनील कुमार तांती, राष्ट्रीय मजदूर संघ लोजपा रांची जिला के जिला अध्यक्ष अनिल डेविड मिंज, सुनील कुमार तिवारी,
पंकज यादव, उमेश भगत, अमरदीप, बीरू गोप, फैजु रहमान, इस्राफील, लियाकत हुसैन, नरेश कुमार, शादिक अली, सुरेश यादव, ओंकार यादव, शाहरुख मुजीब अंसारी, सरवर खान सहित काफी संख्या में ट्रांसपोर्टर उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब इतने दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलेंडर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

झारखंड: मर गई इंसानियत? नहीं मिली एम्बुलेंस तो कूट के डिब्बे में ले जाना पड़ा मासूम बच्चे का शव, रुला देगी दर्द में डूबे पिता की बेबसी की कहानी

मिडिल ईस्ट में टेंशन के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी

गढ़वा: श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर जलयात्रा-सह-नगर भ्रमण कल, तैयारी पूरी

रांची सेंट्रल जेल से अयान जावेद को लेकर आई आगरा पुलिस, धर्मांतरण गैंग से जुड़े हैं संदिग्ध आतंकी के तार