---Advertisement---

झारखंड की दो बेटियों का अपहरण, बंगाल में रेप; ट्रक ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

On: January 29, 2026 9:44 AM
---Advertisement---

गिरिडीह: जिले के तिसरी थाना क्षेत्र से दो नाबालिग सहेलियों के अपहरण और उनके साथ दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दोनों नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर पश्चिम बंगाल ले जाया गया, जहां ट्रक में उनके साथ दुष्कर्म किया गया। हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोनों नाबालिगों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। मामले में शामिल ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


मामले की जानकारी देते हुए खोरी महुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सरस्वती पूजा के दिन तिसरी थाना क्षेत्र के एक गांव से दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस संबंध में तिसरी थाना कांड संख्या 8/26 दर्ज कर थाना प्रभारी रंजय कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया।


शुरुआत में मामले की जांच अपहरण के एंगल से की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की गतिविधियों को ट्रेस किया। इसी क्रम में पुलिस टीम पश्चिम बंगाल के हल्दिया तक पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आरोपी स्थान बदल चुके थे।


लगातार पीछा करते हुए पुलिस ने पूरी रात अभियान चलाया और गिरिडीह जिले के डुमरी टोल प्लाजा पर सघन वाहन जांच शुरू की। इस दौरान एक ट्रक को रोका गया, जिसमें यूपी निवासी ट्रक चालक अमित कुमार यादव और खलासी छोटेलाल यादव सवार थे। संदेह के आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया।


आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दोनों नाबालिग लड़कियों को धनबाद जिले के बरवाअड्डा इलाके में उतार चुके हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत बरवाअड्डा पहुंची और वहां से दोनों नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया गया।


एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी खलासी छोटेलाल यादव ने मोबाइल फोन के जरिए एक नाबालिग लड़की से पहले संपर्क स्थापित किया था। इसके बाद दोनों लड़कियां खोरी महुआ और बगोदर होते हुए बरवाअड्डा पहुंचीं, जहां से उन्हें ट्रक में बैठाकर पश्चिम बंगाल के हल्दिया ले जाया गया।


पुलिस के अनुसार, यात्रा के दौरान ट्रक में ही खलासी द्वारा दोनों नाबालिगों के साथ दुष्कर्म किया गया। करीब दो दिन बाद आरोपी लड़कियों को बरवाअड्डा में छोड़कर फरार होने की कोशिश कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।


फिलहाल, दोनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दाना लोड ट्रक को भी जब्त कर लिया है। पूरे मामले की आगे की जांच जारी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव प्रचार की तिथि खत्म होने के बाद बाबूलाल मरांडी की एक होटल में कथित बैठक, प्रशासन ने रोका, सियासत गर्म

झारखंड में झामुमो नेता की निर्मम हत्या, जंगल में मिली अधजली लाश; आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

सऊदी अरब से 4 माह बाद रांची पहुंचा प्रवासी मजदूर का शव, परिवार ने लेने से किया इनकार

गिरिडीह: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सली ठिकानों से 20 राइफल और गोला-बारूद बरामद

गिरिडीह में दो नाबालिग बच्चियों से गैंगरेप केस का खुलासा, पूर्व प्रेमी ने अपमान का बदला लेने के लिए रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

गिरिडीह: मेला देखकर लौट रही 2 आदिवासी लड़कियों के साथ गैंगरेप, साथ रहे युवक को पीटकर भगाया