---Advertisement---

धनबाद: व्यवसायियों का फोन नंबर प्रिंस खान गैंग को मुहैया कराने वाला किशन पुलिस के हत्थे चढ़ा,किया बड़ा खुलासा

On: February 13, 2026 9:49 PM
---Advertisement---

गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस

धनबाद: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग को कथित रूप से व्यवसाईयों का फोन नंबर उपलब्ध कराने गैंग के अपराधियों को रहने ठहरने का इंतजाम करने वाले किशन न पुलिस पूछताछ में किशन खान ने दोनों मामलों में अपनी भूमिका स्वीकार की है।उसने बताया कि वह कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के लिए काम करता था।किशन खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। उसकी निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। सिटी एसपी ने कहा कि जिले में संगठित अपराध और रंगदारी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक वह व्यवसायियों के मोबाइल नंबर गिरोह तक पहुंचाता था। इसके बाद गिरोह के सदस्य उन नंबरों पर कॉल कर रंगदारी की मांग करते थे। पुलिस मान रही है कि वह गिरोह का एक अहम सदस्य था।

जांच में सामने आया है कि आरोपी अपराधियों को ठहरने की जगह देता था और जरूरत पड़ने पर पैसों से मदद भी करता था। रंगदारी से जो पैसे जुटाए जाते थे, उन्हें जमीन खरीदने और अन्य व्यवसायों में लगाया जाता था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। इस फोन से गिरोह के नेटवर्क और अन्य सदस्यों की जानकारी मिलने की उम्मीद है।

पहले से दर्ज हैं कई मामले

किशन खान का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है। उसके खिलाफ बरवाअड्डा थाना में कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। 2025 और 2026 के मामलों में वह फरार चल रहा था। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now