---Advertisement---

मुरी में सब वे ब्रिज पर घुटने भर पानी भर आया ग्रामीण परेशान

On: July 9, 2023 2:57 AM
---Advertisement---

सिल्ली: मुरी से बोकारो की ओर जाने वाली रेलवे लाइन पर मुरी में स्वर्णरेखा नदी के निकट बने सब वे में घुटने भर से ज्यादा पानी भर आया है इससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को एवं पैदल जाने वालों को हो रही है घुटने भर से भी ज्यादा कीचड़ युक्त पानी में घुसकर रेलवे लाइन पार करना पड़ रहा है. ज्ञात हो कि मुरी स्टेशन के उत्तरी छोर पर रेलवे फाटक को काफी पहले ही बंद कर दिया गया है. लेकिन वैकल्पिक रास्ते के रूप में सबवे से होकर जाने वाली सड़क का निर्माण अब तक पूरा नहीं किया गया है. नतीजा जहां तहां गड्ढे और ऊबड़ खाबड़ रास्तों से होकर लोगों को रेलवे लाइन पार करना पड़ता है. सबवे के नीचे के गड्ढे में भीबरसात में पानी भर आया है. उर्सुलाईन इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों के लिए स्कूल जाने का एक मात्र रास्ता है. ऐसे में प्रतिदिन स्कूली बच्चों समेत अन्य लोगों को परेशानी हो रही है. लोगों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार की लापरवाही से अभी तक सड़क का काम पूरा नहीं किया जा सका है.

अधिकारियों का पक्ष: इस संबंध में मुरी रेलवे के एईएन से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया. वहीं आईओडब्ल्यू सुबोध पासवान ने कहा कि काम प्रगति पर है अभी काम चल ही रहा है जल्दी ही सड़क का काम पूरा कर लिया जाएगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मुरी में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग, ग्रामीणों ने दिया आवेदन

मुरी स्टेशन प्लेटफॉर्म एक नंबर एवं दो नंबर पर पानी सप्लाई बंद यात्री परेशान

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में