---Advertisement---

सारंडा में सक्रिय 12 नक्सली सरेंडर को तैयार, जानिए क्या है माजरा

On: May 12, 2025 5:00 AM
---Advertisement---

रांची: सारंडा के जंगलों में नक्सलियों ने लंबे अरसे से अपना प्रभाव बना रखा है। हालांकि बीते कुछ समय से केंद्र सरकार नक्सलवाद को खत्म करने के लिए एक्शन मोड पर काम कर रही है। झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ लगातार चलाये जा रहे सर्च अभियान से विभिन्न क्षेत्रों में नक्सली कमजोर हुए हैं।

अब सारंडा के जंगलों में सक्रिय नक्सलियों की ओर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि सारंडा में सक्रिय 12 नक्सली झारखंड पुलिस के समक्ष जल्द ही सरेंडर करने वाले हैं। सरेंडर करने वाले नक्सली 1 करोड़ के इनामी और पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा के दस्ते के लिए काम कर चुके हैं। पुलिस अधिकारी, स्पेशल ब्रांच के सहयोग से इन नक्सलियों के नक्सल रिकॉर्ड खंगाल रही है। सभी 12 नक्सलियों को सरेंडर करने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। झारखंड पुलिस द्वारा जल्द ही इन नक्सलियों को आधिकारिक रूप से सरेंडर कराया जा सकता है‌।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद वाइस चेयरमैन बनी अर्चना दुबे,हिदायत के प्रत्याशी को तीन मत

असम में भाजपा के खिलाफ झामुमो ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी,सीएम हेमंत संभालेंगे कमान, देखें कौन-कौन

झारखंड विधानसभा में रक्तदान शिविर: सीएम हेमंत सोरेन ने किया ब्लड डोनेट, मानव जीवन की रक्षा के लिए बताया संजीवनी

मंत्री इरफान जी चले थे रामनवमी में डीजे पर रोक लगवाने उनके ही समुदाय के लोग दे रहे हैं डोज! देखें सोशल मीडिया

पलामू गैस सिलेंडर ब्लास्ट: गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू, टीओपी-3 के प्रभारी और टाइगर मोबाइल टीम निलंबित

रांची: मौसी पर नाबालिग को काम दिलाने के बहाने बेचने का आरोप, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा; पुलिस को सौंपा