---Advertisement---

कोकर काली पूजा पंडाल का उद्घाटन समाजसेवी अशोक कुमार ने किया

On: November 14, 2023 6:21 AM
---Advertisement---

रांची: श्री श्री काली पूजा समिति बजरंग क्लब का उद्घाटन समाजसेवी अशोक कुमार प्रसाद ने किया।

बता दें कि श्री काली पूजा समिति बजरंग क्लब पिछले 11 वर्ष से काली पूजा बना रहे हैं।

इस वर्ष बजरंग क्लब केदारनाथ मंदिर का प्रारूप बनाए हैं और पंडाल की चौड़ाई 30 फीट ऊंचाई 40 फिट है साथ ही परिसर में विद्युत सज्जा रंगीन फव्वारे और आकर्षक तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं यहां श्रद्धालुओं को पूजा पंडाल के अंदर मां काली की भव्य मूर्ति के दर्शन होंगे।

बता दें कि कोकर में श्री श्री काली पूजा समिति बजरंग क्लब के बैनर तले हर वर्ष मां काली की पूजा का भव्य आयोजन होता है। दीपावली के अवसर पर श्रद्धालु भारी संख्या में पंडाल पहुंचते हैं। इस वर्ष भी समिति ने काली पूजा के भव्य आयोजन के लिए जोरदार तैयारियां की हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now