---Advertisement---

कृष चंद्र देव ने मिक्स टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता

On: February 18, 2025 2:56 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप पश्चिम बंगाल के बोलपुर शांतिनिकेतन में आयोजित की गई थी। जिसमें झारखंड टीम की ओर से खेलते हुए कंपाउंड डिवीजन में कृष चंद्र देव ने मिक्स टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता । बिरसा मुंडा अकादमी और झारखंड का नाम रोशन किया। ज्ञात हो कि इसी प्रतियोगिता में वर्षा खलखो ने इंडियन राउंड में सिल्वर और ब्राउन जीता था और जोन्हा की मनीषा कुमारी ने सिल्वर मेडल जीता था। उनके इस शानदार सफलता पर बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी के संरक्षक माननीय सुदेश कुमार महतो झारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा महतो, मुख्य कोच शिशिर महतो, जिला सचिव चंचल भट्टाचार्य, रोहित कुमार ,रोहित कोइरी ,रोहित महतो,सरिता महतो,सुशीला कुमारी के साथ विभिन्न खेल संघो ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। इसको लेकर केंद्र के खिलाड़ियों के बीच में उत्साह का माहौल बना हुआ है

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now