कुरमी/ कुड़मी समन्वय समिति की बैठक संपन्न

On: March 18, 2024 2:50 AM

---Advertisement---
सिल्ली:-सिल्ली प्रखंड अंतर्गत रविवार के दिन कुरमी/कुड़मी समन्वय समिति झारखंड बंगाल एवं उड़ीसा का संयुक्त बैठक का आयोजन सोनाली मैरिज हॉल में किया गया। बैठक की अध्यक्षता संयोजक लालचन महतो ने की। बैठक में धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, रामगढ़, रांची, सिल्ली , सोनाहातू एवं सरायकेला से समिति के प्रदेश, जिला के पदाधिकारी एवं प्रभारी मौजूद थे। बैठक में आए हुए लोगों ने आगामी लोकसभा 2024 की चुनाव पर चर्चा परिचर्चा किया। बैठक में आए हुए पदाधिकारी ने कहा कि कुर्मी बहुल इलाकों में लगभग 20 लोकसभा सीट है और सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद जीते हुए हैं। हम लोग चुनाव में काफी मदद किए हैं और हम लोगों को प्रयास से ही यह सांसद बने और इससे ज्यादा हम लोग क्या दे सकते हैं परंतु हमारी मांगे 75 वर्षों से चलती आ रही है किंतु हमारी मांग को अभी तक पूरा नहीं किया गया क्योंकि अभी भी सरकार सोई हुई है। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार हम लोग लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मतदान करेंगे और यह संदेश हम लोग पूरे समाज को देंगे। बैठक का समापन गोमिया से आए परमेश्वर महतो ने किया। मौके पर डॉक्टर धनेश्वर मेहता, प्रभु दयाल, खिरोधर, हीरालाल, शुभेंदु, नरेंद्र नाथ, नीताई, भागीरथ महतो, धुमा महतो, अजमवर महतो, हरे कृष्ण, राधेश्याम, रतनलाल, विष्णु चरण, अजगूत, जगदीश, दीपक रंजन, सुरेश कुमार महतो समेत समाज के अन्य लोग भी मौजूद थे।