---Advertisement---

बाल मजदूरी कराने वाले नियोजकों पर होगी कानूनी कार्रवाई : श्रम अधीक्षक

On: January 7, 2025 4:49 PM
---Advertisement---

गढ़वा: मंगलवार (07.01.2025) को बाल श्रम उन्मूलन हेतु धावा दल के द्वारा श्रम अधीक्षक संजय आनन्द की अध्यक्षता में गढ़वा जिले के डंडई एवं नगर प्रखण्ड के विभिन्न ईंट भट्ठों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कोई भी बाल श्रमिक कार्यरत नही पाया गया। श्रम अधीक्षक के द्वारा ईंट भट्ठे के मालिकों को निर्देश दिया गया कि बाल श्रमिको से कार्य लेना गंभीर अपराध है। यदि बाल श्रमिक कार्यरत पाए गए तो नियोजकों पर कानूनी करवाई की जाएगी। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि बाल श्रम कराने पर नियोजकों को 6 माह से 2 वर्ष की सजा एवं बीस हजार से पच्चास हजार का जुर्माना अथवा दोनों दंड का प्रावधान है। उक्त धावा दल में संजय आनन्द श्रम अधीक्षक के अलावे प्रणव कुमार अध्यक्ष CWC, संजय ठाकुर संरक्षण अधिकारी DCPU, राजीव कुमार रवि जिला समन्वयक CHL गढ़वा, गणेश कुमार जिला समन्वयक लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान, दीपक कुमार आउट रिच वर्कर DCPU, PLV DLSA आदि उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now