---Advertisement---

झारखंड की लेडी टार्जन जमुना टुडू और रामदास बेदिया को राष्ट्रपति भवन से मिला डिनर का न्योता

On: August 8, 2025 4:19 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड की ‘लेडी टार्जन’ जमुना टुडू और रांची के अनगड़ा प्रखंड निवासी किसान रामदास बेदिया को इस बार 15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में डिनर के लिए आमंत्रित किया गया है।

पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए लेडी टार्जन के नाम से मशहूर पद्मश्री जमुना टुडू को स्वतंत्रता दिवस 2025 पर राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज के लिए विशेष आमंत्रण मिला है। भारतीय डाक विभाग ने यह निमंत्रण पत्र विशेष व्यवस्था से चाकुलिया पहुंचाया, जिसमें 15 अगस्त शाम 6 बजे कार्यक्रम में शामिल होने का उल्लेख है। जमुना टुडू, जिन्हें ‘लेडी टार्जन’ कहा जाता है, ने दिहाड़ी मजदूरी और पति के राजमिस्त्री कार्य के बावजूद पर्यावरण संरक्षण को जीवन-ध्येय बनाया। उन्होंने अकेले जंगलों में जाकर पेड़ काटने वालों को समझाया, जनजागरूकता अभियान चलाए और वन माफियाओं का सामना किया। जानलेवा हमलों के बावजूद उनका संघर्ष जारी रहा। जमुना टुडू, पिछले 30 वर्षों से पेड़ों की रक्षा के आंदोलन में जुटी हैं। पेड़ों की रक्षा में उनके योगदान पर उन्हें पद्मश्री सम्मान मिला। हाल ही में राष्ट्रपति भवन से मिला निमंत्रण उन्होंने अपने लिए सम्मान और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बताया।

वहीं अनगड़ा प्रखंड के बीसा गांव के रामदास बेदिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का ईमानदारी से उपयोग कर तय समय से पहले अपना घर बना लिया। उनकी इस मेहनत और समयपालन को देखते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस समारोह और राष्ट्रपति भवन के भोज में विशेष अतिथि के रूप में बुलाया गया है। डाक विभाग से आमंत्रण पत्र पाकर वे और गांव वाले बेहद खुश हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

देश की श्रेष्ठ नगरपालिका बनाने के संकल्प संग जुगसलाई के वार्ड 12 से गौरव गोयल मैदान में

जुगसलाई नगर परिषद प्रत्याशी डॉली मल्लिक का व्यापक जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला अपार स्नेह और समर्थन

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:प्रत्याशी रिंकू सिंह का जनसंपर्क अभियान बोली,’राजनीति नहीं,सेवा ही मेरा संकल्प’

30 लाख रुपए गबन के मामले के आरोपी सुषमा पांडे और रंजीत कुमार की अग्रिम जमानत नामंजूर

जमशेदपुर पर मंडरा रहा आतंक का साया, जमात के नाम पर विदेश गए 6 युवक जांच एजेंसियों के रडार पर

शहरी स्थानीय निकाय (ULB) चुनाव में अनुशासनहीनता एवं पार्टी-विरोधी गतिविधियों का आरोप, कांग्रेस से ज़ेबा खान निलंबित