---Advertisement---

घर में अकेले रहने वाली नाबालिग के साथ मकान मालिक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

On: January 5, 2024 4:45 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- पिता अपनी 12 साल की बेटी को मकान मालिक के पास छोड़ कर पंजाब काम करने चला गया। बच्ची की मां भी घर-बार छोड़ कहीं चली गई। पिता को लगा था कि बच्ची मकान मालिक के पास सुरक्षित रहेगी। लेकिन मकान मालिक की नियत बिगड़ गई, पहले उसने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की, फिर उसका हौसला बढ़ने लगा और वह बच्ची के साथ दुष्कर्म करने लगा। बच्ची अकेली और असहाय थी, अपने साथ हो रहे कुकृत्य की जानकारी किसी को नही दे पाई और चुपचाप घुटती रही।

बच्ची ने हिम्मत कर अपने स्कूल के एक शिक्षक को अपने ऊपर हो रहे अत्याचार की जानकारी दी। बताया कि उसके साथ मकान मालिक गलत करता है। शिक्षक ने भी हिम्मत दिखाई और स्कूल की अन्य चार शिक्षिकाओं को घटना की जानकारी दी। फिर सभी बच्ची को लेकर तुपुदाना ओपी पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज कराई।

तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने पूरी आपबीती सुनाई। नाबालिग के बयान पर मकान मालिक को फौरन गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा बच्ची का मेडिकल कराया गया और उसका बयान कोर्ट और सीडब्ल्यूसी में दर्ज कराया गया। फिलहाल बच्ची को शेल्टर होम में रखा गया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: 5 बेटियों ने किया पुत्र धर्म का पालन, मां की अर्थी को दिया कंधा; बड़ी बेटी ने दी मुखाग्नि

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

जमशेदपुर में फिर मिला जिंदा अमेरिकी बम, आर्मी ने संभाला मोर्चा; लोगों की आवाजाही पर रोक

रांची: व्यवसायी को हत्या की धमकी, गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से मांगी 20 लाख की रंगदारी

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

बार-बार लोकायुक्त सहित अन्य संवैधानिक पदों पर नियुक्ति की बात सरकार टालती रही,भड़का हाई कोर्ट बोला 1 अप्रैल के बाद!