---Advertisement---

घाना में बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर क्रैश में रक्षा और पर्यावरण मंत्री समेत 8 लोगों की मौत

On: August 7, 2025 8:14 AM
---Advertisement---

Ghana Helicopter Crash: अफ्रीकी देश घाना में बुधवार को एक हेलिकॉप्टर क्रैश में आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें रक्षा मंत्री एडवर्ड ओमाने बोमाह और पर्यावरण मंत्री इब्राहिम मुर्तला मोहम्मद शामिल हैं। घाना सरकार ने इस हादसे को राष्ट्रीय त्रासदी करार दिया है। इस दुर्घटना में घाना के कार्यवाहक उप राष्ट्रीय सुरक्षा समन्वयक अल्हाजी मोहम्मद मुनिरु लिमुना, राष्ट्रीय जनतांत्रिक कांग्रेस के उपाध्यक्ष सैमुअल सरपोंग और पूर्व संसदीय उम्मीदवार सैमुअल अबोआग्ये की भी मौत हो गई है। हेलिकॉप्टर में कुल पांच यात्री और तीन क्रू मेंबर थे।

घाना की सेना ने बताया कि एक हेलिकॉप्टर अकरा से ओबुआसी जाते समय लापता हो गया और बाद में उसके दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि हुई। हादसे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं है। राष्ट्रपति जॉन महामा के चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया कि जान गंवाने वालों के प्रति सरकार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है और देशभर में झंडे आधे झुकाए जाएंगे।

घाना में दुर्घटनाग्रस्त हुए Z-9 यूटिलिटी हेलिकॉप्टर में सत्तारूढ़ पार्टी NDC के उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी सवार थे। सरकार ने इसे देश के लिए एक बड़ा झटका बताया है, हादसे की जांच शुरू हो चुकी है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now