---Advertisement---

मध्यप्रदेश में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 4 महिला नक्सलियों को किया ढेर; 62 लाख का था इनाम

On: April 26, 2025 8:49 AM
---Advertisement---

बालाघाट: मध्य प्रदेश के बालाघाट में सुरक्षबलों ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। यहां पर जवानों ने 4 महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इन सभी पर कुल मिलाकर 62 लाख रुपए का इनाम घोषित था। एमपी के साथ ही देश के नक्सल प्रभावित सभी इलाकों में अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अभी तक हजारों नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है और सैकड़ों नक्सलियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है।

बता दें कि खुफिया इनपुट के आधार पर गठित विशेष सुरक्षा दल ने जंगलों की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन अंजाम दिया। मुठभेड़ के दौरान हुई भीषण गोलीबारी में चारों महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नक्सली साहित्य बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, मारी गई महिला नक्सलियों में दो छत्तीसगढ़ और एक महाराष्ट्र से संबंधित थीं। ये सभी सुरक्षा बलों पर हमले, ग्रामीणों में दहशत फैलाने, अवैध वसूली और जन अदालतें लगाने जैसी गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल थीं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन

नालंदा:शीतला मंदिर मेले में भगदड़,8 महिला श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल, सीएम नीतीश का 6-6 लाख मुआवजे का एलान

पूरे देश में बम से उड़ाने का धमकीबाज कर्नाटक से दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा!

दिल्ली बॉर्डर से लश्कर का आतंकी गिरफ्तार,ISI के संपर्क में था