---Advertisement---

क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX पर बड़ा साइबर अटैक, हैकर्स ने उड़ाए 370 करोड़; कंपनी बोली- सुरक्षित है ग्राहकों का पैसा

On: July 20, 2025 7:12 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली: भारत के दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनडीसीएक्स (CoinDCX) पर 19 जुलाई को साइबर अटैक हुआ है। इसमें कंपनी के एक इंटरनल ऑपरेशनल अकाउंट से लगभग 370 करोड़ रुपए की चोरी हो गई। यह खबर आते ही क्रिप्टो बाजार में हड़कंप मच गया। हालांकि, CoinDCX ने तुरंत सामने आकर यह साफ कर दिया है कि ग्राहकों का पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है और उन्हें घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

यह हमला सीधे तौर पर ग्राहकों के खातों पर नहीं हुआ। हैकर्स ने CoinDCX के एक ‘इंटरनल ऑपरेशनल अकाउंट’ को निशाना बनाया। यह एक ऐसा खाता था जिसका इस्तेमाल कंपनी दूसरे पार्टनर एक्सचेंजों पर लेन-देन को आसान बनाने के लिए करती थी। इस अकाउंट में रखे पैसे कंपनी के अपने ऑपरेशन के लिए थे। इस घटना के बारे में सबसे पहले एथिकल हैकर ZachXBT ने क्रिप्टो कम्युनिटी को जानकारी दी। खबर मिलते ही CoinDCX ने तुरंत एक्शन लिया और किसी भी बड़े नुकसान से बचने के लिए अपनी Web3 सेवाओं को कुछ समय के लिए बंद कर दिया।

CoinDCX ने ऐलान किया है कि वह इस पूरे नुकसान की भरपाई अपनी कंपनी के ट्रेजरी से करेगी। इसका मतलब है कि यूजर्स को किसी भी तरह का वित्तीय नुकसान नहीं होगा। CoinDCX ने इस साइबर हमले की जांच के लिए अपनी इंटरनल सिक्योरिटी टीम के साथ-साथ बाहर के साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट्स को भी काम पर लगा दिया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की सभा, कहा-भारत को जीताना है

चतरा: मैट्रिक छात्र को 10 दिनों तक कथित बेवजह हिरासत में रखने का मामला,हाई कोर्ट गंभीर,एसपी से कोर्ट में किया जवाब तलब

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:हर घर नल, हर घर जल का संकल्प,डॉली मल्लिक को मिल रहा अपार जनसमर्थन

‘पीएम राहत’ स्कीम लॉन्च, सड़क हादसे में घायलों का खर्च उठाएगी सरकार, 1.5 लाख तक होगा फ्री इलाज; जानिए कैसे मिलेगा लाभ

राजपाल यादव को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने 18 मार्च तक दी अंतरिम जमानत, 1.5 करोड़ रुपये किए जमा

चाईबासा रेलवे कॉलोनी की समस्याओं को लेकर ADEN को सामूहिक ज्ञापन