---Advertisement---

भेलवा टुंगरी में स्वर्गीय काशीनाथ महतो स्मृति मेला संपन्न

On: January 22, 2026 7:21 AM
---Advertisement---

सिल्ली:-सिल्ली प्रखंड के बांसारूली पंचायत अंतर्गत भेलवा टुंगरी में स्वर्गीय काशीनाथ महतो स्मृति मेला का आयोजन किया गया।मेला में मुख्य आकर्षण टुसू प्रदर्शनी,मुर्गा लड़ाई, पाता नाच एवं बाउल संगीत रहा। मेला का शुभारंभ से पूर्व स्वर्गीय काशीनाथ महतो के परिजन भवानी देवी,डॉ अमित कुमार महतो एवं प्रभावती देवी द्वारा उनके चित्र पर पुष्प समर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची जिप उपाध्यक्ष बिना चौधरी,प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाईक,पूर्व जिप सदस्य गौतम कुमार साहू,सुशील महतो,आजसू के केंद्रीय सचिव जयपाल सिंह एवं समाजसेवी श्यामसुंदर महतो उपस्थित रहे। मेला का संचालन मो फारुख ने किया। मेले में पुरुष फुटबॉल,महिला फुटबॉल एवं क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया,जिसमें विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मेले में आए लोगों ने पाता नाच और बाउल संगीत का भरपूर आनंद उठाया।वहीं भेलवा टुंगरी मेला कमेटी के सदस्यों ने मेला का सफल आयोजन को लेकर काफी सक्रिय दिखे।स्थानीय लोगों ने मेले के आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं सराहनीय सहयोग किया।मेला में विभिन्न गांवों से महिलाएं गीत गाते हुए टुसू लेकर पहुंची जहां मेला कमेटी के द्वारा सम्मानित किया गया।मेले के आयोजन में विकास महतो, सुभाष चन्द्र महतो,विशाल महतो,मो चांद एवं लक्ष्मण महतो समेत मेला समिति के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने हथौड़े से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

टाटा मोटर्स के एचवीटीएल व इंजन डिवीजन में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ स्वागत

महिला सशक्तिकरण के लिए विधायक कल्पना सोरेन को बड़ा सम्मान, ब्रिक्स वुमन समिट में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेजर अवार्ड’

बहरागोड़ा:स्वर्णरेखा तट पर मिले कथित सेकंड वर्ल्ड वॉर बम को डिफ्यूज करने पहुंची सेना,एक और सिलेंडरनुमा चीज मिली! हड़कंप

धनबाद में सड़क हादसा: ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला ASI की मौत, पति घायल

रामगढ़: अवैध संबंध, जान से मारने की धमकी…, पूर्व जिप अध्यक्ष शांति सोरेन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग